Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

De De Pyaar De 2 BO Day 1: ‘दे दे प्यार दे 2’ की सॉलिड हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर एक- दो नहीं 24 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, जानें- कलेक्शन

6 months ago

अजय देवगन ने ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के साथ कॉमिक जॉन में कमबैक किया था. ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं अब एक्टर ने एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ से बड़े पर्दे पर शुक्रवार, 14 नवंबर को कमबैक किया है. ये मूवी  2019 की हिट ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने शानदार शुरुआत की है. चलिए यहां जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितने करोड़  से ओपनिंग की है?

दे दे प्यार दे 2ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘दे दे प्यार दे 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और फाइली ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन आशीष के किरदार में हैं और रकुल प्रीत सिंह ने अजय की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड आयशा के किरदार में कमबैक किया है. वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन, गौतमी कपूर और जावेद जाफरी सहित कई कलाकारों ने भी अहम रोल निभाया है.

इस फिल्म के ट्रेलर और गानों की वजह से इसका पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो गया था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. सोशल मीड़िया पर तो फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ ने भी उम्मीद के मुताबिक ही अच्छी शुरुआत की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ से ओपनिंग की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

दे दे प्यार दे 2’ ने तोड़ा 24 फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड
‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले दिन अच्छी ओपनिंग की है. हालांकि ये डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई लेकिन इसने अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धार्थ जाह्ननवी कपूर की परम सुंदरी सहित कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. इनमें ये फिल्में शामिल हैं- हक (1.75 करोड़), द ताज स्टोरी (1 करोड़), होमाबाउंड (30 लाख रुपये), द बंगाल फाइल्स (1.85 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (7.37 करोड़ रुपये), धड़क 2 (3.65 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (22 लाख रुपये), मालिक (4.02 करोड़ रुपये), आंखों की गुस्ताखियां (35 लाख रुपये)

मेट्रो इन दिनों (4.05 करोड़ रुपये), मां (4.93 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (7.20 करोड़ रुपये), केसरी वीर (25 लाख रुपये), कंपकंपी (26 लाख रुपये), द भूतनी (1.19 करोड़ रुपये), फुले (15 लाख रुपये), ग्राउंड जीरो (1.20 करोड़ रुपये), केसरी चैप्टर 2 (7.84 करोड़ रुपये), द डिप्लोमैट (4.03 करोड़ रुपये), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (50 लाख रुपये), क्रेजी (1.10 लाख रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (1.75 करोड़ रुपये), बैडएस रवि कुमार (3.52 करोड़ रुपये) और लवयापा (1.25 करोड़ रुपये)  

 

 

 

Click here to Read More
Previous Article
राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी, पत्रलेखा ने किया बेटी को जन्म
Next Article
दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की अधूरी प्रेम कहानी, जिसके लिए शब्द नहीं हैं काफी, लेकिन गूंज है बाकी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment