Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

3 months ago

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से कुछ घंटे पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखकर लोगों से फिल्म के सस्पेंस को लीक न करने की अपील की है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जिसे लेकर मेकर्स काफी सतर्क हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वे चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के हर ट्विस्ट और इमोशन को उसी तरह महसूस करें, जैसा कि उन्हें महसूस करने के लिए बनाया गया है। फिल्म के सीक्रेट्स बचाने की गुजारिश आदित्य ने लिखा, "मैं आपसे एक दिली गुजारिश करता हूं... कृपया स्पॉयलर शेयर न करें! हर फैन को थिएटर में बिना किसी जानकारी के जाने दें, ताकि वे फिल्म देखते समय खुद को सरप्राइज महसूस कर सकें।" निर्देशक ने अपनी पोस्ट में इनडायरेक्टली पायरेसी का मुद्दा भी उठाया। पायरेसी के खिलाफ भी बोले आदित्य उन्होंने कहा कि फिल्म को फोन पर धुंधली इमेज में नहीं, बल्कि थिएटर के अंधेरे में परिवार और दोस्तों के साथ देखना चाहिए। उन्होंने लिखा, "हमने धुरंधर: द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है। फिल्मों का अनुभव थिएटर में ही लिया जाना चाहिए, जहां आप अजनबियों के साथ भी एक ही तरह की भावनाएं महसूस करते हैं।" कल रिलीज होगी फिल्म कल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में लंबी स्टारकास्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। आदित्य ने अपने नोट का अंत 'भारत माता की जय' के साथ किया। धुरंधर 2 की शुरुआत सुनामी की तरह कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने कहा की धुरंधर 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है\। डायरेक्टर आदित्य धर ने बिना ज्यादा शोर किए अपने काम से कमाल दिखाया है और उन्होंने प्रोड्यूसर की सोच और जोखिम दोनों को अच्छी तरह समझते हुए बेहतरीन फिल्म बनाई है। इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद सिर्फ “ऑल द बेस्ट” कहना छोटा लगता है, क्योंकि आदित्य खुद ही अपना मुकाबला हैं। जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को भी इस साहसी प्रोजेक्ट के लिए खास श्रेय जाता है। फिल्म की स्टार कास्ट—रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर. माधवन—सब शानदार प्रदर्शन देंगे, ऐसा भरोसा है।
Click here to Read More
Previous Article
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत:1 अप्रैल तक जेल नहीं जाना होगा, कोर्ट ने कहा- पैसा चुकाने का यह आखिरी मौका
Next Article
संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना यूट्यूब से हटाया:एडवोकेट की चंडीगढ़ SSP को शिकायत, क्रिकेटर हरभजन ने सॉन्ग वल्गर बताया था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment