Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश

1 week ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम ने सभी के साथ मिलकर एक वीडियो भी बनाया और देश के नाम एक संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा." वीडियो में साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री से कहा कि, "सर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. आप बहुत विनम्र हैं."

साक्षी चौधरी ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले हम सभी खिलाड़ियों को आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाया है. हमें इस बात पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है. हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। सर बहुत ही विनम्र हैं." इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ कहने के लिए कहा.

'जो खेलेगा, वो खिलेगा'

प्रधानमंत्री ने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत को चीयर करो." इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय का जयघोष किया. उनके साथ सभी खिलाड़ियों ने भारत माता की जय का जयघोष किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

यह भी पढ़ें- आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

भारत ने जीते थे कुल 39 मेडल

ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था, वो थी तब जब कई ऐसे खेल इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं किए गए थे जिनमें भारत का दबदबा रहता है. भारत के 13 खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता, मीराबाई चानू ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. भारत के लिए 7 गोल्ड बॉक्सिंग में आए. इसके आलावा भारत ने 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज मेडल जीते.

यह भी पढ़ें- रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

गोल्ड

  1. सोमन राणा (पुरुषों का शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्स
  2. साक्षी चौधरी (महिलाओं का 51kg)- बॉक्सिंग
  3. प्रिया घांघस (महिलाओं का 60kg)- बॉक्सिंग
  4. अरुंधति चौधरी (महिलाओं का 70kg)- बॉक्सिंग
  5. सचिन सिवाच (पुरुषों का 60kg)- बॉक्सिंग
  6. अंकुश पांघल (पुरुषों का 80kg)- बॉक्सिंग
  7. शर्मिला धनकर (महिला शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्स
  8. मीराबाई चानू (महिला 48kg)- वेटलिफ्टिंग
  9. दिलीप गावित (पुरुष 100m T47)- पैरा एथलेटिक्स
  10. अस्मिता डे (महिला -48kg)- जूडो
  11. हर्ष सिंह (पुरुष -60kg)- जूडो
  12. प्रीति पवार (महिलाओं का 54kg)- बॉक्सिंग
  13. जैस्मिन लंबोरिया (महिलाओं का 57kg)- बॉक्सिंग

सिल्वर

  1. ऋषिकंत सिंह (पुरुष 60kg)- वेटलिफ्टिंग
  2. मुथुपंडी राजा (पुरुष 65kg)- वेटलिफ्टिंग
  3. ज्ञानेश्वरी यादव (महिला 53kg)- वेटलिफ्टिंग
  4. सर्वेश कुशारे (पुरुष हाई जंप)- एथलेटिक्स
  5. वल्लुरी अजय बाबू (पुरुष 79kg)- वेटलिफ्टिंग
  6. हरजिंदर कौर (महिला 69kg)- वेटलिफ्टिंग
  7. गुलवीर सिंह (पुरुष 10000m)- एथलेटिक्स
  8. मुरली श्रीशंकर (पुरुष लॉन्ग जंप)- एथलेटिक्स
  9. मोहम्मद बासिल (पुरुष 100m T47)- पैरा एथलेटिक्स
  10. लवप्रीत सिंह (पुरुष +110kg)- वेटलिफ्टिंग
  11. यामिनी मौर्य (महिला -57kg)- जूडो
  12. नीरज चोपड़ा (पुरुषों की जैवलिन थ्रो)- एथलेटिक्स
  13. प्रवीण चित्रवेल (पुरुषों की ट्रिपल जंप)- एथलेटिक्स
  14. जादुमनी सिंह (पुरुषों का 55kg)- बॉक्सिंग
  15. शुभम जुयाल (पुरुषों का शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्स
  16. लवलीना बोरगोहेन (महिलाओं का 75kg)- बॉक्सिंग
  17. नरेंद्र बेरवाल (पुरुषों का +90kg)- बॉक्सिंग

ब्रोंज

  1. झंडू कुमार (मेंस हैवीवेट)- पैरा पावरलिफ्टिंग
  2. बिंद्यारानी देवी (विमेंस 58kg)- वेटलिफ्टिंग
  3. गुलवीर सिंह (मेंस 5000m दौड़)- एथलेटिक्स
  4. शिल्पा (विमेंस शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्स
  5. उन्नति शर्मा (विमेंस 63kg)- जुडो
  6. तेजस्विन शंकर (मेंस डेकाथलॉन)- एथलेटिक्स
  7. यश वीर सिंह (मेंस की जैवलिन थ्रो) - एथलेटिक्स
  8. सेल्वा प्रभु (मेंस की ट्रिपल जंप)- एथलेटिक्स
  9. सीमा कालीरामना (विमेंस डिस्कस थ्रो)- एथलेटिक्स.
Click here to Read More
Previous Article
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
Next Article
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment