Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

CM सैनी ने सुना पंजाबी सिंगर सरताज का गाना:बोले-हम आपकी पूरी मदद करेंगे; सरकार गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों को आगे बढ़ा रही

7 months ago

चंडीगढ़ स्थित में स्थित सीएम आवास पर पंजाबी सिंगर सतविंदर सरताज ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने सरताज द्वारा फिल्माया गया गाना हिंदी की चादर की प्रस्तुति भी देखी। सीएम सैनी ने कहा, हमारी सरकार अपने गुरुओं की शिक्षाओं और आदर्शों को आगे बढ़ा रही है। हरियाणा सरकार भी हमारे गुरुओं की प्रेरणा से सभी नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सीएम ने पंजाबी सिंगर से गुरुओं से संबंधित गानों को लेकर हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। सीएम ने गीत की सराहना की प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित अपना भावपूर्ण गीत ‘हिंद दी चादर’ मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीत की गहराई और संदेश की सराहना करते हुए कहा कि सतिंदर सरताज ने अपनी कला के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत कर दिया है। सरताज बोले- गुरुओं की विरासत है ये गीत सरताज ने कहा कि यह गीत “हिंद दी चादर” गुरु तेग बहादुर जी की उस महान विरासत को नमन है। जिन्होंने धर्म, मानवता और सच्चाई की रक्षा के लिए अपना सिर कटा दिया, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस मौके पर सीएम सैनी ने कलाकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे गीत नई पीढ़ी को अपने इतिहास और गुरुओं के मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर लॉन्च:इमरान हाशमी ने कहा- महिलाओं की आवाज पहचानें, किरदार की गहराई में दिखीं यामी गौतम
Next Article
सुनीता बोलीं- गोविंदा और उन्हें लगी परिवार की नजर:कहा- घरवाले कभी सुख में नहीं देख सकते, सब पता चल जाता है किसने जादू-टोना किया, नजर लगाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment