Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'

1 month ago

20 जुलाई को नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठीचार्ड किया था. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और छात्र घायल हुए हैं. वहीं 'तुझसे है राब्ता'  फेम सहबान अजीम भी उस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर छत्रों के समर्थन के लिए प्रोटेस्ट वाली जगह पर मौजूद थे. वहीं टीवी एक्टर का दावा है कि पुलिस ने उनकी भी पिटाई की. दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में सहबान अजीम ने दावा किया कि उन्हें कई बार लाठियों से मारा गया, जिससे वे घायल हो गए और अब उनके हाथ में सूजन आ गई है.

टीवी एक्टर की दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने की पिटाई
बता दें कि 'मिड-डे' को दिए इंटरव्यू के दौरान सहबान अजीम ने आप बीती सुनाई. उन्होंने बताया, "यह मंजर बहुत दुखद था. मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था और मुंबई से मेरी दो महिला दोस्त भी आई थीं.  जब मैं उन्हें लाठीचार्ज से बचा रहा था, तब मुझे चोट लगी. मेरे हाथ में सूजन आ गई है. उन्होंने मेरे हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार मारा."

जानबूझकर किया गया था लाठीचार्ज’
सेहबान ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर तय जगह तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया था. उन्होंने कहा, "हम जंतर-मंतर के अंदर तक भी नहीं पहुंच पाए, जहां असल में प्रदर्शन हो रहा था. पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे और हमें बीच में फंसाकर पीटना शुरू कर दिया. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं थी कि वे किसे पीट रहे हैं, चाहे छोटे बच्चे हों, महिलाएं हों या कोई और."

एक्टर ने पुलिस पर जान-बूझकर छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा, "ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर किया गया था. वे बस यही चाहते थे कि हम सब वहां से चले जाएं." सोशल मीडिया पर विरोध वाली जगह से अजीम की एक तस्वीर भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें:-3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhshaan (@softayax)

तमाम टीवी एक्टर्स ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों का किया है समर्थन
बता दें कि करण कुंद्रा और एल्विश यादव समेत कई टीवी सेलिब्रिटीज ने भी राजधानी में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के समर्थन में आवाज उठाई है. इससे पहले मंगलवार को, एल्विश यादव ने नीट  प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज पर रिएक्शन देते हुए एक्स  पर लिखा था, "मैं न तो बीजेपी का सपोर्टर हूं और न ही कांग्रेस का. लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह गलत है. जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी. उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए."

वहीं टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर करते हुए दिल टूटने वाला इमोजी लगाया, वहीं, एक अन्य स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘बात किसी पार्टी की नहीं है, बात जवाबदेही की है.’ वहीं उर्फी जावेद ने भी सोशल मीडिया पर हिंसा की निंदा की और चलो संसद मार्च के दौरान अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।

 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4' की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Click here to Read More
Previous Article
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
Next Article
Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //