Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'चुपचाप लड़ाइयां लड़ना ही मेरा तरीका है', 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी

7 months ago

दीपिका पादुकोण को संदीप वांगा रेड्डी की 'स्पिरिट' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' सीक्वल से बाहर कर दिया गया था और इसकी वजह उनकी 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड बताई गई थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने वर्किंग आवर की डिमांड को लेकर चुप्पी तोड़ी है. जानते हैं दीपिका ने क्या कहा है?

वर्किंग आवर की डिमांड पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर दीपिका पादुकोण मध्य प्रदेश पहुंची थीं. यहां उन्होंने अपने फाउंडेशन लिव लव लाफ के 10 साल पूरे होने का खास जश्न मनाया. इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा कि जो उन्हें सही लगता है, उसकी मांग करने के लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ी है? इस सवाल का दीपिका ने बहुत सोच-समझकर जवाब दिया.

दीपिका ने कहा, “मैंने ये कई लेवल्स पर किया है, मेरे लिए ये नई बात नहीं है. मुझे लगता है कि पैमेंट जैसी चीज़ों के मामले में भी मुझे जो कुछ भी मिला, उससे निपटना पड़ा. मुझे नहीं पता इसे क्या कहूं, लेकिन मैं हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ती हूं. और किसी अजीब वजह से कभी-कभी ये सार्वजनिक हो जाती हैं, जो मेरे तरीके की बात नहीं है और न ही मैं ऐसे पली-बढ़ी हूं. लेकिन हां, अपनी लड़ाइयाँ लड़ना और इसे चुपचाप और गरिमा के साथ करना ही मेरा तरीका है.”

मेल स्टार्स सालों से 8 घंटे की कर रहे शिफ्ट
वहीं उन्होंने सीएनबीसी-टीवी 18 को दिए एक इंटरव्यू में भी 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बात की. दीपिका ने बॉलीवुड में मौजूद डबल स्टैंडर्ड की आलोचना की. उन्होंने कहा,"अगर एक महिला होने के नाते यह दबाव डालने जैसा लगता है, तो ऐसा ही हो. लेकिन यह कोई छुपी बात नहीं है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार, पुरुष सुपरस्टार सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं और यह कभी सुर्खियों में नहीं आया."

उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी नाम नहीं लेना चाहती और इसे इतना तूल नहीं देना चाहती, लेकिन यह बहुत आम बात है, पब्लिकली कई मेल एक्टर्स के बारे में पता है जो सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैंय उनमें से कई सोमवार से शुक्रवार तक केवल 8 घंटे काम करते हैं, वे वीकेंड में काम नहीं करते हैं.”

 

 

Click here to Read More
Previous Article
कंफर्म! एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या, एयरपोर्ट पर खुल्लम-खुल्ला एक दूजे का हाथ थामे दिखा कपल
Next Article
Thursday BO Collection: 'कांतारा चैप्टर 1' के आगे छूटे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के पसीने, बाकियों की भी हालत खराब जानें- थर्सडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment