Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Cancer January Horoscope 2026: कर्क जनवरी मासिक राशिफल, काम में लापरवाही न करें, नौकरी पर पड़ सकता है असर

5 months ago

Cancer January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जनवरी (January 2026) का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Cancer Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीने की शुरुआत सेहत और संबंध की दृष्टि से बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं कही जा सकती है. इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है. इसका असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है. माह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे.

यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे माह कार्यक्षेत्र में काम करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आप न सिर्फ अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं, बल्कि आपकी नौकरी भी खतरे में आ सकती है.

व्यवसाय से जुड़े लोग यदि अपने कारोबार से जुड़े फैसले खूब सोच-समझकर कर करते हैं तभी उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी. माह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं. इस दौरान आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है.

यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी. माह के पूर्वार्ध में प्रेम संबंध में कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं तो वहीं शादीशुदा लोगों को माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर बनाए रखने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी.

उपाय: लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें.

Gemini January Horoscope 2026: मिथुन जनवरी मासिक राशिफल, नया साल बड़ी समस्या से दिलाएगा मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Oversleeping Side Effects: कहीं जरूरत से ज्यादा तो नहीं सो रहे आप? हो सकती है यह गंभीर समस्या, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Next Article
Happy New Year 2026 Shayari: खास अंदाज में अपनों को विश करें नया साल, यहां देखें हैप्पी न्यू ईयर की बेस्ट हिंदी शायरी

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment