Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'चालाकी से एडिटिंग की गई...', तारा सुतारिया ने बताया एपी ढिल्लो संग वायरल 'किस' वीडियो का असल सच

5 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में देखा गया था. इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एपी तारा को किस करते नजर आते हैं. वहीं ऑडियंस में मौजूद तारा के बॉयफ्रेंड और एक्टर वीर पहाड़िया का रिएक्शन देखने को मिला था. ऐसे में तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट से अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो फैंस से मिलते और सिंगर के साथ स्टेज पर झूमती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'पूरे जोश और गर्व के साथ, हम सब साथ हैं. एपी ढिल्लो फेवरेट हैं. क्या शानदार रात थी! मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि हम साथ में और भी म्यूजिक और यादें बनाएंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


'पीआर कंपेन हमें हिला नहीं सकते...'
तारा सुतारिया ने वायरल वीडियो और ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए आगे लिखा- 'झूठी बातें, चालाकी से की गई एडिटिंग और पैसे देकर करवाए गए पीआर कंपेन हमें हिला नहीं सकते और न ही हिलाते हैं! आखिर में प्यार और सच्चाई की ही जीत होती है. तो मजाक तो धमकियों पर ही भारी पड़ेगा.' तारा की इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट में लिखा- 'ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' के दौरान नहीं. जोकर!'

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप
बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने इसी साल अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है. दोनों को अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखा जाता है. हाल ही में ट्रैवस एंड लेजर एशिया से बात करते हुए वीर ने तारा के साथ अपने फर्स्ट डेट के बारे में बताया था जब उन्हें एक्ट्रेस से प्यार हो गया था. उन्होंने कहा- 'शायद ये हमारी पहली डेट नाइट थी जब मैंने पियानो बजाया और उसने सूरज निकलने तक गाना गाया था.'

Click here to Read More
Previous Article
2026 में इन सेलेब्स के घर बजेगी शहनाई, लिस्ट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का भी नाम शामिल!
Next Article
'अवतार फायर एंड ऐश' ने तोड़े 2025 की सभी मार्वल मूवीज के रिकॉर्ड, अब देगी इन 6 फिल्मों को मात!

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment