Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

चहल की एक्स वाइफ को पवन सिंह का खास तोहफा:साड़ी-बिंदी देकर धनश्री से बोले- टिकुली अच्छे से चिपकाना; शो में दिखा था स्पेशल बॉन्ड

6 months ago

अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भोजपुरी सिंगर एक्टर पवन सिंह और कोरियग्राफर धनश्री वर्मा की केमिस्ट्री खबरों में रही थी। शो में पवन सिंह धनश्री से कई मौकों पर फ्लर्ट करते दिखे थे। साथ ही वो धनश्री को इंडियन आउटफिट और लाल बिंदी में देखना चाहते थे। हालांकि, वो बीच में शो को छोड़कर चले गए थे।अब शो के फिनाले में दोनों का आमना-सामना हुआ है। इस दौरान पवन सिंह धनश्री के लिए साड़ी के साथ बिंदी भी लाए हैं। शो के वायरल वीडियो में नजर आता है कि होस्ट अश्नीर ग्रोवर पवन सिंह से कहते हैं- ‘जाने के पहले आप कुछ वादा करके गए थे। वो वादा तो आपको याद है ना?’ जवाब में पवन सिंह कहते हैं- ‘हां सर… बिल्कुल वो कैसे भूल सकता हूं।’ तभी स्टेज पर एक लड़का गिफ्ट पैकेट लेकर आता है और पवन सिंह को देता है। पवन सिंह उस गिफ्ट को लेकर धनश्री के पास जाते हैं। धनश्री पवन सिंह को शुक्रिया कहती हैं। फिर पवन सिंह कहते हैं- इसमें जो टिकुली (बिंदी) है ना। उसे जरूर लगाइएगा। सटा (चिपका) लीजिएगा। बता दें कि साड़ी और बिंदी का ये वादा शो के 11 वें एपिसोड के दौरान देखने को मिला था। उस एपिसोड में पवन सिंह धनश्री और बाकी कंटेस्टेंट के साथ गेम डिस्कस कर रहे थे। उस दौरान धनश्री ब्लैक ट्राउजर और जैकेट के साथ रेड लिपस्टिक में लगाए हुए थीं। डिस्कशन के बीच में पवन सिंह धनश्री से कहा था- 'आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, तो ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए।' जवाब में धनश्री कहती हैं- 'इंडियन पहनूंगी तो बिंदी लगाऊंगी ना। अगर तीसरे हफ्ते रुक गए हम चार तो प्रॉमिस करती हूं कि मैं इंडियन पहनूंगी बिंदी लगाकर।' जवाब सुनकर एक्टर पवन सिंह कहते हैं- 'तो मैं भी बोल रहा हूं, जिस दिन आप इंडियन पहनेगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा।'
Click here to Read More
Previous Article
पंकज धीर के प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारों ने एक्टर को दी श्रद्धांजलि
Next Article
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:साड़ी में तेजाश्री प्रकाश दिखीं बेहद खूबसूरत, जन्नत जुबैर और ईशा मालवीय भी नजर आईं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment