Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही

4 months ago

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। सिमरन एक बॉक्सर भी हैं और स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह सिंगिंग भी कर रही हैं। तीन साल पहले बनाए गए 'टटीरी' गाने पर बादशाह की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने 1 मार्च को इसका रीमिक्स वर्जन रिलीज किया। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई है। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। अब 14 मार्च को सिमरन, बादशाह के साथ मुंबई में एक शो करेंगी। जानिए कौन हैं सिमरन जागलान जिन्होंने बादशाह संग गाना गाया… पिता भी हरियाणवी सिंगर 20 साल की सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है। सिमरन कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। वह कैथल में ही गुरमीत कोच के पास बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हैं। वह स्टेट और नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। कॉल आई तो विश्वास नहीं हुआ सिमरन ने बताया कि जब मुझे बादशाह के साथ गाने का मौका मिला तो पहले मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि शायद कोई प्रैंक कॉल या प्रमोशन कॉल है। बाद में जब पुष्टि हुई तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई। इसी वजह से मुझे ‘टटीरी’ में मौका मिला। 3 साल पहले बनाया था टटीरी गाना सिमरन ने बताया कि करीब तीन साल पहले मैंने अपने पिता की कंपनी में ही ‘टटीरी’ गाना गाया था। वही गाना बादशाह को पसंद आया और उन्होंने इसे रिमिक्स कर मॉडर्न ट्विस्ट दिया। अब 2026 में यह गाना नए रूप में रिलीज हुआ है। मैंने अभी तक करीब 300 फोक सॉन्ग गाए हैं। मैं फोक सॉन्ग और भजन गाती हूं। मैंने सिंगिंग लाइन की शुरुआत अपने पिता के साथ की। मेहनत का फल जरूर मिलता है सिमरन ने कहा कि मैं बॉक्सर हूं। सिंगिंग पिता की प्रेरणा से शुरू हुई। जब भी पिता कहते थे कि गाना गाना है, तो मैं मना नहीं करती थी। मैं कहती हूं कि अगर हम साफ-सुथरा गा रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं तो उसका फल एक दिन जरूर मिलता है। मैं अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को देती हूं। अब जानिए कर्मबीर फौजी ने क्या कहा… सभी बच्चे बॉक्सिंग करते हैं सिमरन के पिता कर्मबीर फौजी ने बताया कि परिवार के बच्चे बॉक्सिंग खेलते हैं। सिमरन खेलो इंडिया में नेशनल खेल चुकी है। सबसे बड़ी बेटी शीतल भी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में मेडल हासिल किया है। शीतल से छोटी शिवानी जागलान ने नेशनल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। बादशाह के मैनेजर का कॉल आया था कर्मबीर ने कहा कि हमारे पास बादशाह के मैनेजर का कॉल आया था। उन्होंने टटीरी सॉन्ग को लेकर बातचीत की थी। बाद में बादशाह से बात करवाई। जब बादशाह को यह पता चला कि सिमरन हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी है तो वे और भी ज्यादा खुश हुए। बेटी की आवाज आज बॉलीवुड में गूंज रही है। यह उसके लिए बहुत बड़ा ब्रेक है। फोक सॉन्ग संस्कृति की पहचान उन्होंने कहा कि बेटी सिमरन सिंगिंग और बॉक्सिंग दोनों में अच्छा कर रही है। अब यह बेटी पर ही डिपेंड करेगा कि वो अपना करियर किस तरफ लेकर जाती है। बेटी की बाजू में थोड़ी इंजरी भी है। बेटी से फोक सॉन्ग गवाने का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि हमारे पुराने गीत जिंदा रहे, क्येंकि ये हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सॉन्ग 'टटीरी' का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह:सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फॉक सॉन्ग टटीरी का रैप वर्जन रिकॉर्ड किया है। इसी सिलसिले में सिंगर अपनी टीम के साथ सोनीपत के गांव असदनपुर-नांदनोर पहुंचे, यहां उन्हें बैल-बुग्गी पर बैठाकर गांव की गलियों में घुमाया गया। सरपंच मुकेश उर्फ बल्लू के घर पर देसी खाना खाया। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read More
Previous Article
आयशा खान बोलीं- हर दिन मिलती हैं रेप की धमकियां:धुरंधर एक्ट्रेस ने कहा-मेरे पीरियड्स पर गाना शूट करना एक नेशनल जोक बन गया
Next Article
हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment