Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

4 months ago

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम और जींद के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप के आपत्तिजनक शब्द, लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने और जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस का बिना परमिशन इस्तेमाल करने के आरोप हैं। उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। अब जानिए पंचकूला में दर्ज शिकायत में क्या…. पाठशाल को बैडशाला कहा पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और दृश्य हैं जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं। गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को "बैडशाला" कहा गया है, जो "पाठशाला" शब्द का गलत रूप है। गलत लाइनें इस्तेमाल कीं शिकायत के मुताबिक, गाने में आपत्तिजनक लाइनें हैं। ये स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गईं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। ये आपत्तिजनक शब्द हमारी बहनों-बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगह को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है। बादशाह पर FIR की मांग शिकायत में मांग की कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके। मंत्री ढांडा बोले- स्कूल और बस का पता लगा रहे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार के गाने हरियाणा की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाया जा रहा है कि उसका ड्राइवर कौन है। इसके अलावा, जिस स्कूल में शूटिंग हुई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। गाने में जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, और बच्चियों को जैसे दिखाया गया है, यह बहुत गलत है। रोडवेज GM बोले- जींद डिपो की छवि खराब हुई जींद रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर राहुल जैन ने आरोप लगाया है कि गाने में बिना अनुमति के हरियाणा रोडवेज की बस का इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से जींद डिपो का नाम लिखा हुआ दिख रहा है। इस वजह से विभाग और जींद डिपो की छवि खराब हुई है। महिला आयोग ने 13 मार्च को पानीपत बुलाया हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने शिकायत की है कि "टटीरी" गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, शिकायत करने वालों के साथ-साथ सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read More
Previous Article
अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते
Next Article
नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:3550 सीढ़ियां चढ़कर मनाया जन्मदिन, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment