Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'बंदिनी' फेम आसिया काजी के घर गूंजेगी किलकारी, पति गुलशन नैन संग फैंस को दी गुड न्यूज

2 months ago

टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. 'बंदिनी' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आसिया काजी ने अपनी जिंदगी में नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत करने जा रही है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी, जिसे सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हो गए. लंबे समय से छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली आसिया अब अपनी पर्सनल लाइफ के इस खास पल को एंजॉय करने के लिए तैयार हैं.

जल्द मां बनने वाली है आसिया 

आसिया ने अपने पति गुलशन नैन के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. इसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, 'नया चांद और एक नया चैप्टर, 2026 में जल्द आने वाला है. ईद मुबारक.' इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट में फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. आसिया ने कहा कि वो और उनके पति दोनों ही बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए इस खबर ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है. अपने बच्चे का इंतजार करना एक अलग ही एहसास है और वो बस दुआ कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छे से हो और उनका बच्चा स्वस्थ जन्म लें.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aasiya Kazzi Nain (@aasiya_o9)

आसिया और गुलशन की लव स्टोरी 

बता दें, दो साल के ब्रेक के बाद आसिया 2025 में आई 'ईशानी' सीरियल में नंदनी के किरदार में नजर आई थी, जो 'झनक' सीरियल का स्पिन-ऑफ था. इससे पहले उन्होंने 'मट्टी की बन्नो', 'धरमपत्नी', 'हिटलर दीदी', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2', 'तेनाली रामा' और 'बालिका वधू' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. वहीं, उनके पति गुलशन नैन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. दोनों की मुलाकात बॉक्स क्रिकेट लीग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. अलग धर्म में होने के बावजूद करीब आठ साल तक दोनों ने समझा और शादी कर ली.

Click here to Read More
Previous Article
'नागिन 7' के AI विवाद पर आया एकता कपूर का रिएक्शन, बोली- मुझे नफरत मिली
Next Article
राजीव खंडेलवाल ने कास्टिंग काउच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 'क्राइम रेट में कमी नहीं दिख रही'

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment