Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बठिंडा कोर्ट में फिर पेश नहीं हुईं कंगना रनोट:हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल की; मानहानि केस में 15 जनवरी को अगली सुनवाई

5 months ago

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट एक बार फिर बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके अदालत में उपस्थित न होने के चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय कर दी है। इस संबंध में दूसरे पक्ष बेबी महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि कंगना रनोट को आज अदालत में पेश होना था। हालांकि, उनकी ओर से उनके वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए और एक बार फिर हाजिरी से छूट और माफी की अर्जी दाखिल की। पहले भी लगा चुकीं हाजिरी से छूट की अर्जी वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि बेबी महिंदर कौर की ओर से इस अर्जी का विरोध किया गया है। उनका कहना है कि कंगना रनोट इससे पहले भी कई बार हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने जरूरी काम का हवाला दिया था, जिसे स्वीकार किया गया था। उस समय लोकसभा सत्र का कारण भी सामने आया था, लेकिन अब ऐसा कोई कारण नहीं है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि कंगना रनोट की हाजिरी से छूट की अर्जी को खारिज किया जाए और उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए जाएं। किसान आंदोलन के समय का है मामला यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। इस मामले को खत्म करने के लिए कंगना रनोट ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया था।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर के शरारत गाने पर पाकिस्तानी लड़कियों का डांस वायरल:यूजर्स बोले- बहिष्कार के बाद इतना क्रेज; पाकिस्तान में बैन है रणवीर सिंह की फिल्म
Next Article
क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर मीडिया पर भड़कीं माही विज:कहा- लोगों की छाती से निकलकर कुछ तो नया मिला; जय भानुशाली की फोटो के साथ लिखा- डर्टी मत बनाओ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment