Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सलमान खान ने ‘द फैमिली मैन’ मेकर्स संग मिलाया हाथ, लॉक हुई स्क्रिप्ट

4 months ago

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. खबर है कि वह इस बार वह फिल्ममेकर जोड़ी राज एंड डीके संग एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. बता दें कि राज एंड डीके फैमिली मैनवेब सीरीज के लिए दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं.

बताया जा रहा है कि यह एक बड़े स्केल की एक्शन-कॉमेडी हो सकती है. फिल्म में दर्शकों को सलमान का नया अंदाज दिखने को मिलेगा. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हैं. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

राज-डीके के साथ सलमान की बातचीत
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी बातचीत हो रही है. बातचीत अभी शुरुआती चरण में है. सू्त्रों के अनुसार, यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी जो उनकी पर्सनैलिटी से मेल खाती है. सूत्रों ने बताया- 'सलमान ने फिल्म की बेसिक आइडिया सुनी है और इसमें दिलचस्पी दिखाई है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


फाइनल हामी का इंतजार

ये एक्शन-कॉमेडी है, लेकिन इसमें सलमान को थोड़ा अलग अंदाज में पेश किया जाएगा. हालांकि अभी तक फाइनल हां नहीं कही है. टाइमलाइन पर बातचीत जारी है. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाली फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है. अगर बात बनी, तो यह राज-डीके के साथ सलमान का पहला प्रोजेक्ट होगा. 

बैटल ऑफ गलवान के बारे में
फिलहाल सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इसे सलमान खान अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत निर्माण कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की यह फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज हो सकती है.

Click here to Read More
Previous Article
United In Triumph: गर्लफ्रेंड का हाथ थाम अंबानी के इवेंट में पहुंचे हार्दिक पांड्या, जाह्नवी कपूर समेत इन सितारों ने भी की शिरकत
Next Article
अमिताभ बच्चन की विरासत आगे नहीं बढ़ाएंगे नाती अगस्त्य नंदा, कहा- 'बच्चन मेरी लीगेसी नहीं, मेरा सरनेम नंदा है...'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment