Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बेटे अबराम संग फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी से मिले शाहरुख खान, पहले मिलाया हाथ फिर की खूब बात, वीडियो वायरल

5 months ago

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने शनिवार को साल्ट लेक स्टेडियम से अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा को वर्चुअली रिवील किया. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद रहे इस दौरान सुपरस्टार का छोटा बेटा अबराम भी उनके साथ था. उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

मेस्सी से मिलकर खुश हुए शाहरुख खान के बेटे अबराम
फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं. शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी उनके बहुत बड़े फैन हैं. वहीं जब आज, शनिवार को मेस्सी भारत पहुंचे तो किंग खान अपने बेटे संग उनसे मुलकाता करने के लिए पहुंच गए. अपने आइकन से मिलकर अबराम काफी खुश नजर आए. उनके चेहरे की चमक इस बात को बयां कर रही थीं. वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार ने भी अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बातचीत भी की. ये देखकर फुटबॉल और सिनेमा दोनों के फैंस खुशी से उछल पड़े.

 

शाहरुख संग उनकी मैनेजर भी मेस्सी से मिलीं
गौरतलब है कि कि लियोनेल मेस्सी से मिलने के लिए शाहरुख खान के साथ उनके बेटे अबराम ही नहीं बल्कि मैनेजर पूजा ददलानी भी अपनी बेटी संग पहुंची थीं. उनकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

वहीं शाहरुख खान और मेस्सी को एक साथ स्टेज पर देखकर फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, " 2 लीजेंड वन फ्रेम." एक और ने लिखा, " शाहरुख खान ने मेस्सी से मुलाकात की, वीडियो ऑफ द डे, इंडियन सिनेमा के किंग ने फुटबॉल के गोट से मुलाकात." 

 

शाहरुख खान वर्क फ्रंट
इन सबके बीच शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की अपकमिंग फिल्म किंग है. इस मच अवेटेड फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में दिखेंगे. 

Click here to Read More
Previous Article
62 की उम्र में मीनाक्षी शेषाद्रि ने शॉर्ट्स में बिखेरे जलवे, बीच पर दिए गजब के पोज
Next Article
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment