Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

BSF जवान ने बजाई धुन, फिल्मी सितारों ने गाया गाना;VIDEO:भारत-पाक सीमा पर गूंजा संदेशे आते हैं...; जीरो लाइन पर पहुंची 'बॉर्डर-2' की स्टार कास्ट

5 months ago

जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर रेतीले धोरों के बीच बैठकर जब BSF के जवान ने हारमोनियम की धुन बजाई और लबों से बोल निकले- 'संदेशे आते हैं…' तो भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात हर दिल कुछ पल के लिए घर की यादों में खो गया। इस दौरान बॉर्डर-2 के हीरो वरुण धवन और अहान शेट्टी ने भी BSF जवानों के साथ सुर में सुर मिलाया। खुद सोनू निगम ने उस गाने को फिर से जिंदा कर दिया, जिसने कभी पूरे देश को रुलाया। अब एक बार फिर सरहद की फिजाओं में देशभक्ति की गूंज भर दी। दरअसल, 2 दिसंबर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में 'बॉर्डर-2' का गाना संदेश आते हैं... लॉन्च किया गया था। इसके लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और सिंगर सोनू निगम जैसलमेर पहुंचे थे। अगले दिन फिल्म की स्टार कास्ट ने जीरो लाइन पर तैनात BSF के जवानों से मुलाकात की थी। तनोट माता के दरबार में हुई 'घर कब आओगे' की लॉन्चिंग फिल्म 'बॉर्डर-2' की सफलता की कामना के साथ पूरी टीम ने तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ही फिल्म के नए गाने 'घर कब आओगे' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार मौजूद रहे। सरहद का दौरा, जवानों के साथ मिलाए सुर गाने की लॉन्चिंग के बाद सभी सितारों ने भारत-पाक बॉर्डर पर जीरो लाइन का दौरा किया और वहां तैनात प्रहरियों से मुलाकात की। सनी देओल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह फिल्म हमारे वीरों के बलिदान और समर्पण को एक सलाम है। BSF अधिकारियों ने पूरी टीम को साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रेतीले धोरे पर बैठकर BSF जवान ने हारमोनियम पर 'संदेशे आते हैं...' गाने की धुन बजाई तो सभी जवान साथ में गाने लगे। इस दौरान वरुण धवन, अहान शेट्टी और सोनू निगम ने उनके सुर में सुर मिलाया। 'बॉर्डर' फिल्म की यादें हुईं ताजा इस मौके पर सोनू निगम ने कहा- सालों बाद फिर से बॉर्डर पर आकर वही गीत गाना, जिसने मुझे पहचान दी, एक अद्भुत एहसास है। आज जब 'बॉर्डर-2' का गाना लॉन्च हुआ है, तो मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हम फिर से देश के रक्षकों की कहानी कह रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट रविवार को मुंबई लौट गई, लेकिन सरहद पर तैनात जवानों के साथ फिल्मी सितारों की इस जुगलबंदी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। ये खबरें भी पढ़ें ... धुरंधर फिल्म के कारवां-गाने वाले सिंगर बोले-स्ट्रगल कुछ नहीं होता:यह बेवकूफ बात है; ट्रेलर के बाद मे मेरा नाम लोग ढूंढ़ने लगे थे धुरंधर फिल्म का 'कारवां' गाना बीकानेर के सिंगर शहजाद अली ने गाया है। रिलीज से पहले ही यह गीत चर्चा में आ गया था। गाने को लेकर सिंगर ने कहा- ट्रेलर के बाद मेरा नाम लोग ढूंढ़ने लगे थे। स्ट्रगल कुछ नहीं होता, यह बेवकूफ बात है। शहजाद अली ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर सोनू निगम ने तनोट माता की आरती की:BSF के जवानों संग सेल्फी भी ली; बोले- जैसलमेर की मिट्टी में देशभक्ति तनोट माता मंदिर में सोनू निगम ने बॉर्डर-2 की कामना की और जैसलमेर दौरे पर BSF जवानों के बीच घर कब आओगे गाना लॉन्च किया। भारत-पाक सीमा पर फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों के साथ उन्होंने जवानों को सलाम किया और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। (खबर पढ़ें) जैसलमेर में बॉर्डर-2 का गाना 'घर कब आओगे' लॉन्च:BSF की जिप्सी से कार्यक्रम में पहुंचे सनी देओल; बोले- आवाज लाहौर तक पहुंचनी चाहिए जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना 'घर कब आओगे' लॉन्च किया गया। BSF जवानों के बीच तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में आतिशबाजी के साथ 'घर कब आओगे' गाने की लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में पहले कलाकारों ने मशहूर राजस्थानी लोक गीत 'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश' की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद फिल्म का लोकप्रिय गीत 'घर कब आओगे' दिखाया गया, जिसने माहौल को भावनात्मक बना दिया। (खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
एटली की फिल्म AA22xA6 से दीपिका का लुक रिवील:एक्ट्रेस के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया तोहफा; फैंस के साथ केक काटती भी नजर आईं
Next Article
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री पर आमिर खान ने दिया रिएक्शन:कहा- लगा खुद को देख रहा हूं, कॉमेडियन ने जया बच्चन के बयान पर भी ली फिरकी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment