Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बर्थडे स्पेशल: कॉलेज छोड़कर चपरासी बन गए थे धर्मेश, फिर बन गए सबसे बड़े डांसर, फिल्मों में भी किया काम

7 months ago

बॉलीवुड और डांस की दुनिया में कई सितारे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी नाम होते हैं, जो अपनी मेहनत और जुनून की वजह से किसी पहचान के मोहताज नहीं होते. धर्मेश येलांडे ऐसे ही एक नाम हैं, जो आज हर घर में जाने जाते हैं.

उनकी कहानी सिर्फ सफलता की नहीं है, बल्कि स्ट्रगल और मेहनत की मिसाल भी है. बचपन से ही डांस के लिए वह पूरे दिल से डेडिकेटेड रहे. उनका मन भी इसी में लगता था, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस चमकती हुई जिंदगी के पीछे कड़ा स्ट्रगल भी था. धर्मेश ने अपने करियर की शुरुआत में कॉलेज छोड़कर चपरासी की नौकरी भी की थी. नाम और शोहरत पाने से पहले उन्होंने कभी पाई-पाई जोड़कर अपने परिवार का गुजारा किया था.

सिंपल परिवार से शुरू हुई कहानी

धर्मेश का जन्म 31 अक्टूबर 1983 को गुजरात के वडोदरा शहर में हुआ था. वे एक बहुत सिंपल परिवार से हैं. उनके पिता चाय की छोटी दुकान चलाते थे और घर चलाना बहुत मुश्किल होता था. बचपन से ही धर्मेश को डांस का शौक था. वे टीवी पर गोविंदा और अन्य बॉलीवुड डांसरों को देखकर उनकी नकल किया करते थे. घर छोटा होने की वजह से अक्सर वे गलियों में जाकर नाचते और अपनी प्रैक्टिस करते. छठी कक्षा में जब उन्होंने एक डांस कंपटीशन जीतकर अपने टैलेंट का सबूत दिया, तो उनके पिता ने उन्हें डांस क्लास में दाखिला दिलाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)

लेकिन फाइनेंशियल तंगी के कारण धर्मेश को पढ़ाई छोड़नी पड़ी. वे 19 साल के थे जब उन्होंने कॉलेज का रास्ता छोड़ दिया और चपरासी की नौकरी शुरू कर दी. इसके साथ-साथ वे बच्चों को डांस भी सिखाने लगे. उस समय उनकी मंथली कमाई लगभग 1,600 रुपए थी. छोटी‑छोटी मेहनत और बचत के जरिए उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की शुरुआत की. उन्होंने खुद कहा था कि डांस उनके लिए सांस लेने जैसा था और इसलिए वे कभी हार नहीं मानते थे.

मुंबई में सपनों की उड़ान

धर्मेश ने मुंबई आकर अपने सपनों को नया आकार दिया. पहले वे बैकअप डांसर के तौर पर फिल्मों में काम करने लगे. धीरे‑धीरे उनका नाम सामने आया. 'बूगी वूगी' जैसे डांस शो ने उनके करियर को मोड़ दिया. इस शो में जीतने के बाद उन्हें 5 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली, जिससे उन्होंने अपने परिवार का कुछ कर्ज चुकाया. इसके बाद उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और कोरियोग्राफी में भी हाथ आजमाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)

‘डांस इंडिया डांस’ से मिली पहचान

सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें 'डांस इंडिया डांस' में मौका मिला. इस शो ने उन्हें रातों रात पॉपुलैरिटी दिलाई. धर्मेश ने अपनी टीम के साथ कई पार्टिसिपेट को तैयार किया और खुद भी जज के रूप में कई सीजन में नजर आए. इसके बाद उन्हें रेमो डिसूजा की फिल्मों 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' में कोरियोग्राफर और अभिनेता दोनों के तौर पर काम करने का मौका मिला. इसके अलावा वे 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों में भी दिखे.

धर्मेश ने अपने करियर में कई अवार्ड और रिस्पेक्ट हासिल किए. वे न सिर्फ डांसर के रूप में, बल्कि कोरियोग्राफर और जज के रूप में भी पहचान बनाने में सफल रहे.

Click here to Read More
Previous Article
टीवी की 'इशिता' ने झेली आर्थिक तंगी, पैसों के लिए बेचा करती थी कूड़ा? अब 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रही सुर्खियां
Next Article
'क्योंकि सास भी कभी बहू' से होगा तुलसी का पत्ता साफ? लीप के बाद इस शख्स पर होगा पूरा फोकस, मेकर्स ने खेला नया दांव

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment