Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा

6 days ago

Monsoon Business Ideas: देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है. ऐसे में ऑफिस, कॉलेज या अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यही बारिश का मौसम कई लोगों के लिए कमाई का जरिया बन जाता है.

जिस तरह सर्दियों में कंबल, गर्म कपड़ों, चाय का बिजनेस तेजी से चलता है, वहीं गर्मियों में जूस, ठंडी शिकंजी, एसी और कूलर की मांग बढ़ जाती है. वैसे ही बारिश के मौसम में भी आप कुछ ऐसे छोटे बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिनकी डिमांड बारिश के दौरान अचानक बढ़ जाती है. खास बात तो यह है कि ये बिजनेस कम बजट में शुरू किए जा सकते हैं.

अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?

1.गाड़ियों की धुलाई का बिजनेस

बारिश में कीचड़ से कार और बाइक ज्यादा गंदे हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कार या बाइक वॉशिंग सर्विस शुरू करते हैं तो आपका बिजनेस अच्छा चल सकता है.

2.वॉटरप्रूफ एक्सेसरीज बेचें

बारिश के दौरान सबसे ज्यादा लोग अपने कीमती सामान को बचाने की कोशिश करते हैं, जैसे मोबाइल, लैपटॉप, स्कूल बैग जैसी चीजों को सुरक्षित रखने के लिए वॉटरप्रूफ कवर की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में आप इसे खरीदकर बेच सकते हैं. बारिश के मौसम में लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है.

3.भुट्टा बेचकर कमाएं पैसे

बारिश के मौसम में अक्सर लोग बाहर गरमा-गरम भुट्टा खाना पसंद करते हैं तो आप इसका भी बिजनेस कर सकते हैं कम लागत में आपको अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है. 

4.छाता-रेनकोट का बिजनेस

बारिश के मौसम में बाहर आने-जाने वाले लोगों के लिए छाता और रेनकोट अपने पास रखना जरूरी हो जाता है. आप होलसेल मार्केट से छाता और रेनकोट खरीद सकते हैं और सड़क किनारे छोटी दुकान लगाकर बेच सकते हैं. आने-जाने वाले लोग दिखेंगे तो आपसे खरीद सकते हैं.

5.चाय-पकौड़े का बिजनेस

अक्सर ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में चाय-पकौड़े खाना पसंद करते हैं. अगर आप इसका बिजनेस किसी बाजार, पार्क में चाय-पकौड़े, समोसे जैसे स्नैक्स का बिजनेस करते हैं तो आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है.

6.रबर शूज का बिजनेस

आप रबर शूज का बिजनेस कर सकते हैं. बारिश के समय जगह-जगह पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे बचने के लिए लोग रबर की चप्पलें खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे पहनने के बाद फिसलने का खतरा कम हो जाता है और साथ ही इसके अंदर बारिश का पानी भी नहीं जाता है तो पैर भी सूखे रहते हैं. मानसून के दौरान यह बिजनेस अच्छा चल सकता है.

बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ

बिजनेस शुरू करने से पहले कुछ बातें ध्यान रखें

  • सबसे पहले ये देखें की आपके इलाके में सबसे ज्यादा मांग किसकी है.
  • बिजनेस की शुरुआत में निवेश कम करें.
  • ऐसी लोकेशन देखें जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता हो.
  • होलसेल में सामान खरीदें.
  • अपने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ही सामान रखें.

Click here to Read More
Previous Article
India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
Next Article
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment