Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'बॉर्डर 2' के शूटिंग की असली वीडियो देख फैंस ने पीटा माथा, बोले- 'सारा इमोशन खत्म हो गया'

4 months ago

'बॉर्डर 2' रिलीज के छठवें दिन भी लगातार फैंस का एंटरटेनमेंट कर रही है. फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म पसंद भी की जा रही है. इसी बीच फिल्म के कई सारे वीडियो सिनेमाघर से वायरल हो रहे हैं. तो वहीं कई सारे BTS वीडियो भी फिल्म की टीम सोशल मीडिया पर डाल रही है. ऐसा ही एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि ऐसे वीडियोज मत डालो, हमारे इमोशंस के साथ मत खेलो.

दरअसल एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर 'बॉर्डर 2' से एक वीडियो BTS वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो अहान शेट्टी के फाइटिंग सीन से जुड़ा हुआ है. फिल्म में जहां देखने को मिल रहा है कि नेवी ऑफिसर की भूमिका में अहान समुद्र में युद्ध कर रहे होते हैं. तो वहीं इस वीडियो में देख पा रहे हैं कि ये सीन तो स्विमिंग पूल में शूट हुआ है. अहान जिस जहाज में हैं वो भी नकली है, यानी कि ये सारा सीन ग्राफिक्स की मदद से क्रिएट किया गया है, फिल्म के लिए. यहां देखें वीडियो:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamim Film BTS (@tamim_shk_7227)

फैंस बोले इमोशंस से मत खेलो

ऐसे में इस सीन का BTS वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर हंस रहे हैं. साथ ही साथ मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि ऐसे वीडियो ना डाले जाए. इस तरह उनके इमोशंस से ना खेला जाए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे ऐसे वीडियो मत डालो, इमोशंस की वाट लग जाती है प्लीज', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था दुश्मन स्विमिंग पूल में अटैक करेगा'. इसी तरह से कई लोग मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर कर रहे हैं.




बता दें कि 'बॉर्डर 2' फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने छह दिनों में ही 200 करोड़ क्लब में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में और कितनी कमाई करती है.

Click here to Read More
Previous Article
Elvish Yadav के Podcast से शुरू हुआ Orry और Sara, Ibrahim Controversy का नया twist
Next Article
Arijit Singh retirement reason: Why Arijit Singh has decided to step away from playback singing

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment