Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉर्डर 2 के गीत घर कब आओगे का लॉन्च कार्यक्रम:अहान ने सनी देओल के पैर छुए, सोनू निगम ने जवानों के साथ गाना गाया

5 months ago

राजस्थान के जैसलमेर में भारत–पाकिस्तान बॉर्डर के पास ऐतिहासिक लोंगेवाला–तनोट इलाके में फिल्म बॉर्डर 2 के गीत घर कब आओगे का लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन BSF जवानों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सिंगर सोनू निगम और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता समेत टीम के कई मेंबर शामिल हुए। लोंगेवाला-तनोट माता मंदिर के सामने बने एम्फीथिएटर में लाइव परफॉर्मेंस भी हुई। कार्यक्रम के दौरान जब अहान शेट्टी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सनी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोनू निगम ने इवेंट के दौरान जवानों के साथ मंच पर गीत घर कब आओगे गाया। इवेंट में वरुण धवन ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत अमन और शांति में विश्वास रखता है, लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्मों का बनना जरूरी है। इससे युवाओं को यह संदेश मिलता है कि देश मजबूत है और अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरुण ने फिल्म का एक डायलॉग भी सुनाया, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे ही नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।” डायलॉग सुनते ही दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। वहीं, इवेंट के दौरान सनी देओल ने बताया कि उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने अपने पिता की फिल्म हकीकत देखी थी, जो उन्हें बहुत पसंद आई थी। उस वक्त वह काफी छोटे थे। जब सनी देओल एक्टर बने, तो उन्होंने सोचा कि वह भी अपने पिता की तरह देशभक्ति पर आधारित फिल्म करेंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने जे. पी. दत्ता से बात की और फिर फिल्म बॉर्डर बनी। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें गाने में अरिजीत, दिलजीत, विशाल मिश्रा की भी आवाजें शामिल 1997 की फिल्म बॉर्डर’ का गीत घर कब आओगे हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में गिना जाता है। बता दें कि गाने के नए वर्जन में सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ के अलावा अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाजें शामिल हैं। संगीत मिथुन ने दोबारा तैयार किया है, जबकि बोलों में जावेद अख्तर के मूल शब्दों के साथ मनोज मुंतशिर की पंक्तियां जोड़ी गई हैं। नया वर्जन कुल 10 मिनट 34 सेकेंड लंबा है। यह ओरिजिनल गाने से थोड़ा छोटा है, जिसकी अवधि 13 मिनट 49 सेकेंड थी। हालांकि, आज के दौर के हिसाब से यह गाना अब भी एक काफी लंबा गीत माना जा रहा है। वहीं इसका वीडियो करीब 3 मिनट 10 सेकेंड का है। देखें गाने की झलकियां गीत घर कब आओगे के नए वर्जन को लेकर फिल्म की को-प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि यह गीत मूल रूप से 29 साल पहले उनके पिता जेपी दत्ता, गीतकार जावेद अख्तर, म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक और सिंगरों सोनू निगम व रूप कुमार राठौड़ द्वारा बनाया गया था। गाने को लेकर निधि दत्ता ने लिखा था, “घर कब आओगे/संदेशे आते हैं आज रिलीज हो चुका है। यह गीत 29 साल पहले मेरे पिता जेपी दत्ता, जावेद साहब, अनु मलिक, सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ की प्रतिभा से रचा गया था।” उन्होंने कहा कि नए वर्जन में ओरिजिनल गाने की आत्मा को बदला नहीं गया है। उनके अनुसार, इसे फिर से इमेजिन किया गया है ताकि सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं से जुड़ी और कहानियां जोड़ी जा सकें। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉर्डर 2 का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज होने के बाद फिल्म भी गूगल पर ट्रेंड कर रही है।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर की कमाई की रफ्तार हुई धीमी:शुक्रवार को पहली बार एक दिन की कमाई 10 करोड़ रुपए से नीचे, जानिए इक्कीस का कलेक्शन
Next Article
महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े इतिहास पर आधारित है फिल्म उज्जैन:डायरेक्टर बोले– तेलुगु और साउथ ऑडियंस को महाकाल और उज्जैन की विरासत दिखाना चाहता हूं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment