Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे बनीं रुक्मणि:नाटिका से मोहा मन, नृत्य से दिखाई श्रीकृष्ण लीलाएं, कुरुक्षेत्र IGM में पहली बार पहुंचीं

5 months ago

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में आज सोमवार से मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। एक दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों हर दिन बॉलीवुड, सूफी और टीवी कलाकार अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुति देंगे। आज पहले ही दिन शाम को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (60) ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं को जीवंत करने की कोशिश की।उन्होंने अपने नृत्य और नाटिका से श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया। नाटक के इफेक्ट रहे अमेजिंग इस प्रस्तुति को गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से तैयार किया गया था। नाटिका का साउंड और बैक राउंड इफेक्ट अमेजिंग थे। हर सीन को जीवंत करने की कोशिश की गई। पद्मिनी कोल्हापुरे ने नाटिका में रुक्मणि का रोल प्ले किया। जन्म से बाल लीलाओं की दिखाई नाटिका उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर, कंस वध, बाल लीलाएं और रुक्मणि विवाह को प्रस्तुत किया। उनके नृत्य और नाटिका ने सबका मन मोह लिया। इसके नृत्य नाटिका के निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि रहे। नाटिका में अर्पित शर्मा ने श्री कृष्ण का रोल किया। महोत्सव में आने को लेकर रहीं उत्साहित महोत्सव में आने के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे काफी उत्साहित थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुरुक्षेत्र आने की उत्सुकता को जाहिर किया। वीडियो में उन्होंने कार्यक्रम और शेड्यूल का जिक्र करते हुए डायरेक्टर जनरल, आर्ट एंड कल्चर अफेयर्स का आभार व्यक्त किया। भक्ति और कला की धरोहर 80 के दशक की आइकोनिक अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम ही रोमांस, संगीत और नृत्य से जुड़ा रहा। उनका जन्म एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रसिद्ध संगीतकार पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे थे। बचपन से ही उन्होंने चाइल्ड सिंगर के रूप में सफर शुरू किया। 2024 में गाया मेरे कन्हैया 2024 में रिलीज हुए उनके भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया उनके फैन के दिलों में बस गया। यह भजन उनकी कृष्ण भक्ति को भी दिखाता है। पुरानी फिल्मों में भी उनका कृष्ण धरती पे आजा तू गीत के साथ उनका भगवान कृष्ण से जुड़ाव दर्शाता है। परंपरा का सिलसिला पिछले साल मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी डांस ड्रामा से दर्शकों को दिल जीता था। 2019 में अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। ड्रीम गर्ल भी दे चुकीं प्रस्तुति साल 2016 में 'ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने द्रौपदी नृत्य प्रस्तुति से महोत्सव में रस भर दिया था। आज भी उनकी तस्वीरें महोत्सव का आकर्षण बनी हुई हैं। इस बार पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री से महोत्सव का रंग और भी निखर जाएगा।
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस 19ः फिनाले से पहले एविक्ट हुईं कुनिका सदानंद:नॉमिनेशन टास्क में मालती ने उठाया तान्या मित्तल पर हाथ, 7 दिसंबर को होगा फिनाले
Next Article
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार; पत्नी हेमा और बेटी ईशा मौजूद थीं; अमिताभ, सलमान-शाहरुख भी पहुंचे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment