Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

2 months ago

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। उनका सिर दुपट्टे से ढका हुआ रहा। पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह यहां रहीं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल पहुंचकर करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा कि यह उनका गोल्डन टेंपल का पहला दौरा था, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा ही अनुभव उन्हें जहां आकर महसूस हुआ। सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' सेडेब्यू किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी नजर आए थे।
Click here to Read More
Previous Article
मूवी रिव्यू: राजा शिवाजी:स्वराज्य की भावना को भव्यता से दिखाती फिल्म, रितेश देशमुख का सधा निर्देशन और स्टारकास्ट का असरदार अभिनय इसकी ताकत
Next Article
अनुष्का का बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचे विराट:एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए; आज एक्ट्रेस 38 साल की हुईं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment