Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉलीवुड बुलेटिनः सलमान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट!:समय रैना के पुराने क्लिप पर विवाद, श्रद्धा की फिल्म ईटा के टाइटल का विरोध; कंगना का किसिंग विवाद जानिए

1 week ago

नमस्कार दोस्तों, मनोरंजन जगत से आज कई खबरें सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म टाइटल के चलते विवादों में है। वहीं इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 की क्लिप वायरल होने के बाद समय रैना विवादों से घिरते दिख रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी धर्म परिवर्तन के दावों पर रिएक्शन दिया है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ीं आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. समय रैना के पुराने बयान पर भड़कीं शिव सेना नेता, कहा- सबक नहीं मिला समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो छोड़कर जा रहीं एक लड़की पर आपत्तिजनक कमेंट करते दिखे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे रीपोस्ट कर लिखा- "कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को 'ह्यूमर' के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।" वीडियो की जांच करने में सामने आया है कि ये क्लिप इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन का नहीं बल्कि पिछले विवादित सीजन का है, जिसके एपिसोड पहले ही डिलीट करवा दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. श्रद्धा कपूर की फिल्म टाइटल के चलते विवादों से घिरी श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा पर विवाद हो गया है। ये फिल्म लीजेंड्री नृत्यांगना और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है। NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने टाइटल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर फिल्म विठाबाई पर बनी है, तो इसके टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। विठाबाई के परिवार ने भी फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। पूरी खबर पढ़िए… 3. कंगना ने किसिंग सीन में बेकाबू होने के दावे पर तोड़ी चुप्पी सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। वीर दास ने कंगना का बचाव किया तो कंगना ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि महिला उनके नाम से अपनी गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं। कंगना ने लिखा, ये महिला है कौन? छी... लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं। पूरी खबर पढ़िए… 4. जन्मदिन के रोज अस्पताल में भर्तीं जैस्मिन भसीन, अली गोनी ने वहीं केक कटवाया टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि जैस्मिन को एक गंभीर इन्फेक्शन हुआ है और वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर कर रही हैं। अली ने प्रशंसकों से जैस्मिन के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़िए… 5. कन्नड़ एक्ट्रेस ने फ्लैट में सुसाइड करने वाले बिजनेसमैन के मामले पर चुप्पी तोड़ी कुछ समय पहले ही कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में एक नामी बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस आत्महत्या से एक्ट्रेस का नाम जोड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए भावुक अपील की है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। मेरे पास न तो ताकत बची है और न ही मानसिक हिम्मत कि मैं यह सब लिख सकूं या दुनिया के सामने रख सकूं। इस मुश्किल समय में आखिरी चीज जो मैं करना चाहती थी, वह कोई सार्वजनिक बयान देना था।’ एक्ट्रेस ने अपील की है कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए और शोक मनाने दिया जाए। पूरी खबर पढ़िए… 6. उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हाल ही में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब उनका नाम रीता भारद्वाज हो चुका है। इस दावे पर उर्फी जावेद भड़क गईं। उन्होंने जर्नलिस्ट को फटकार लगाते हुए कहा है कि ऐसी फेक न्यूज फैलान पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। 7. केतन हत्याकांड पर भड़के सिंगर अमाल मलिक पुणे में हुए केतन हत्याकांड पर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘उसे मारने के लिए उसने जितनी कोशिशें कीं, उतनी की ज़रूरत ही नहीं थी। उसका बस इतना कहना ही काफी था, "मेरा दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी दूसरे आदमी से प्यार करती हूं।" अगर इसके बाद भी वह नहीं समझता और जबरदस्ती करता, तो वह अपने परिवार को बता सकती थी और उन्हें भी इसमें शामिल कर सकती थी। दुनिया में कोई भी किसी पढ़ी-लिखी और कमाने वाली महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। भारत में कानून महिलाओं के पक्ष में काफी मजबूत हैं, लेकिन उनका गलत इस्तेमाल करके व्यवस्था से खिलवाड़ क्यों किया जाए?’ 8. सलमान खान छोड़ सकते हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बांद्रा के चिम्बई इलाके में छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी। एक नजर आज की चर्चित तस्वीरों पर-
Click here to Read More
Previous Article
अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं
Next Article
राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment