Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की शानदार कमाई जारी:साल 2025 में 15 दिनों में 500 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म बनी

6 months ago

फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। 15वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की। ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती डेटा पर आधारित हैं। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 503.2 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म अब 500 करोड़ के रुपए क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं, शनिवार के कलेक्शन के साथ फिल्म 550 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है। जिसके बाद यह 2025 में 15 दिनों के भीतर 500 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 710.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसी के साथ यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके आगे विक्की कौशल की फिल्म छावा है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 807.91 करोड़ रुपए और भारत में करीब 601.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शुक्रवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 35.95 प्रतिशत रही। सुबह के शो में 16.68 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। दिन में यह बढ़कर 33.96 प्रतिशत हुई। शाम को 43.86 प्रतिशत और रात में 50.28 प्रतिशत तक पहुंच गई। बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर के फैन बने संदीप रेड्डी वांगा:सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की; दीपिका के साथ स्पिरिट को लेकर हुआ था विवाद
Next Article
अक्षय कुमार की भांजी ने करण जौहर को मारा ताना!:डायरेक्टर ने सिमर भाटिया को बताया खूबसूरत, एक्ट्रेस ने पूछा- धर्मा की फिल्म क्यों नहीं दी?

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment