Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म का नहीं चला जादू:पहले रविवार पर 'द राजा साब' का कलेक्शन महज ₹19 करोड़, धुरंधर अब भी मजबूत

6 months ago

पैन इंडिया स्टार कहे जाने वाले प्रभास की हालिया रिलीज ‘द राजा साब' बॉक्स’ ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। फिल्म रिलीज के तीसरे दिन कलेक्शन के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी शानदार कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 51 फीसदी का गिरावट आया और फिल्म ने महज 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अंदाजा लगाया जा रहा था कि अपने पहले रविवार पर बढ़िया कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संडे को फिल्म के कलेक्शन में लगभग 27 फीसदी का गिरावट आया और फिल्म ने महज 19.1 करोड़ की कमाई की। बता दें कि प्रभास की ‘द राजा साब’ 400 करोड़ रुपए की लागत से बनी इंडिया की सबसे बड़ी बजट वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 9 जनवरी को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म की हर भाषा में कमाई तेलुगु- ₹47 करोड़ हिंदी- ₹6 करोड़ तमिल- ₹0.55 करोड़ कन्नड़- ₹0.1 करोड़ मलयालम- ₹0.1 करोड़ रविवार को तेलुगु में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट सिर्फ 39.4% रही। तीनों दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 161.00 करोड़ रुपए की कमाई की है। इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 108.00 करोड़ रुपए है। वहीं, 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। फिल्म ने अपने 38वें दिन सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग 6.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के इंडियन नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 805.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1256.00 करोड़ रुपए हो चुका है। रविवार, 11 जनवरी को धुरंधर की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 31.79% रही। प्रभास स्टारर ‘द राजा साब' में उनके अपोजिट तीनों अभिनेत्रियां मालविका मोहन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार ने काम किया है। इसमें संजय दत्त, बोमन ईरानी और जरीना वहाब भी नजर आईं हैं। फिल्म को मारुति दासारी ने डायरेक्ट किया है।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान के करीबी से नाम जुड़ने पर भड़कीं माही विज:कहा- अब्बा शब्द इतना गंदा कर दिया, शर्म आनी चाहिए, थू है; जय भानुशाली भी सपोर्ट में उतरे
Next Article
आवारा कुत्तों के लिए मीका सिंह का बड़ा ऐलान:10 एकड़ जमीन दान करेंगे, सुप्रीम कोर्ट से अपील कर कहा- सही स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment