Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'बिकिनी पहनकर दिखाओ, बॉडी लैंग्वेज देखनी है', जब डायरेक्टर ने 'अनुपमा' फेम मदालसा शर्मा से की ये गंदी डिमांड

2 months ago

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक नामी डायरेक्टर ने उनकी 'बॉडी लैंग्वेज' चेक करने के लिए बिकिनी पहनने की डिमांड की थी.

डायरेक्टर ने मदालसा से की थी बिकिनी पहनने की डिमांड
मदालसा शर्मा ने 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि एक नामी फिल्ममेकर ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में मीटिंग के लिए बुलाया था. उस टाइम उनकी उम्र  19 साल  थी. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में हैं जो पर्दे पर बिकिनी में कंफर्टेबल हो. मैंने सोचा कि प्रोफेशनल तौर पर बिकिनी पहनना कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए मैंने हां कह दिया. लेकिन मैं फिर कहानी और किरदार को समझने की कोशिश कर रही थी.

ये भी पढ़ेंः 'अनुपमा' से मिली पॉपुलैरिटी बनी निधि शाह के लिए मुसीबत? एक्ट्रेस ने कहा-'कहीं न कहीं वो..'

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
फिर एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर ने कहा कि वो अभी उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाएं. वो उनकी 'बॉडी लैंग्वेज' देखना चाहते हैं. उन्हें ये देखना था कि मैं कैमरे के सामने कितना कंफर्टेबल रहूंगी. उन्होंने डायरेक्टर को कहा कि मुझे माफ किजिए, मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं. अगर फिल्म के सीन की डिमांड है, तो मैं कैमरे के सामने बिकिनी, साड़ी या लहंगा कुछ भी पहनने को तैयार हूं, क्योंकि वो मेरी जॉब का पार्ट है,  लेकिन आपके सामने इस तरह कपड़े पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, अगर आपको मेरी एक्टिंग और टैलेंट पर भरोसा है, तो मुझे कास्ट कीजिए, वरना मुझे बाहर जाने का रास्ता पता है.'

मदालसा ने बताया कि वो तुरंत वहां से चली गईं. फिर कुछ दिनों बाद जब उन्होंने उसी फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी खबरें पढ़ीं, तो उन्हें पता चला कि जिस लड़की को उस रोल के लिए चुना गया था, वो रियल में डायरेक्टर को डेट कर रही थी.

ये भी पढ़ेंः मलेरिया होने के बाद भी 'हाउसफुल' की शूटिंग करती रहीं दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता ने किया खुलासा

बता दें, मदालसा शर्मा को टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2009 की तेलुगु फिल्म 'फिटिंग मास्टर' से अपना करियर शुरू किया और कई साउथ फिल्मों में काम किया. इसके बाद साल 2020 में, उन्होंने शो 'अनुपमा' में काव्या के किरदार से पहचान मिली है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया है. 

Click here to Read More
Previous Article
राघव चड्ढा पर फिदा थी 'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम, बोली- उसने शादी कर ली
Next Article
ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 51 साल के शख्स से लूटे 1 करोड़, जानें बचने के तरीके

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment