Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Bigg Boss 19 के घर में थी अमाल मलिक की मिस्ट्री गर्ल? सिंगर ने घर से बाहर आकर किया खुलासा

8 months ago

बिग बॉस 19 में सिंगर अमाल मलिक के अलग-अलग अवतार देखने को मिले. शुरू में वो हर किसी से लड़ते हुए नजर आते थे मगर बाद में आते हुए उनकी कई कंटेस्टेंट से दोस्ती ह गई थी और वो उनके साथ ही मस्ती करते हुए नजर आते थे. घर से बाहर आने के बाद अमाल ने शो में अपनी जर्नी के बारे में बात की. साथ ही मिस्ट्री गर्ल को लेकर भी खुलासा किया.

अमाल मलिक ने पिंकविला से खास बातचीत में मिस्ट्री गर्ल से लेकर बार-बार कंफेशन रूम में जाने के पीछे की वजह भी बताई. जिसे लेकर अक्सर लोग सवाल भी उठाया करते थे.

मिस्ट्री गर्ल को लेकर तोड़ी चुप्पी
अमाल ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि घर में कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं थी.उन्होंने कहा-' जितनी भी लड़कियां घर में थी वो मेरी मिस्ट्री गर्ल नहीं हैं. जो आए, गए, थे, कोई नहीं. जिसने जो बोला है, मैं उसे पूरी तरह से खत्म करना चाहता हूं.घर की कोई भी लड़की मेरे इंटरेस्ट की नहीं थी. वो सिर्फ को-कंटेस्टेंट थीं और एक प्वाइंट तक दोस्त थीं. जब तक दोस्ती थी. मैं उन सभी की इज्जत करता हूं. मैं उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं यह बात साफ करना चाहता हूं.' उन्होंने आगे कहा- 'मैं आपको बताऊंगा नहीं मैं किसे पसंद करता हूं, जब मुझे लगेगा तब बताऊंगा.'

क्यों बार-बार कंफेशन रूम में जाते थे
अमाल ने बताया कि वो अपने प्रोफेशनल काम की वजह से बार-बार कंफेशन रूम में जाते थे. उन्होंने कहा- 'हर बार मुझे इसलिए बुलाया जाता था क्योंकि मेरे गाने रिलीज हो रहे थे. इस सीजन में मैं इस शो के लिए लॉक होने वाला आखिरी कंटेस्टेंट था. बाकी सबके कॉन्ट्रैक्ट तीन-चार महीने पहले से ही डन थे, उनकी फीस, उनके क्लॉज, सब कुछ. मेरा कॉन्ट्रैक्ट आने से एक रात पहले रात को 1:30 बजे हुआ है. अगले दिन मैं घर में था. मैं ऐसे नहीं जा सकता था, मेरा एक काफी अच्छा म्यूजिक करियर भी है और गाने अलग-अलग एक्टर्स के साथ शूट हो रहे थे. तो वे मुझे बुलाते थे और उसका फुटेज भी है. अगर इस बारे में कोई गड़बड़ी हो तो. लोगों को लग रहा है कि बिग बॉस इसको गाइडेंस दे रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ.'

ये भी पढ़ें: Friday Box Office: फ्राइडे को खूब दहाड़ी 'धुरंधर', 'अखंडा 2' ने भी किया बड़ा कमाल, जानें- 'तेरे इश्क में' सहित बाकी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Click here to Read More
Previous Article
Bigg Boss 19: सक्सेस पार्टी में दिखा सलमान खान का स्वैग, फरहाना का लुक देख इंप्रेस हुए फैंस
Next Article
17 की उम्र में इस हसीना को हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड ने किया कई बार चीट, फिर उसी के संग की शादी और हुआ दर्दनाक अंत

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //