Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को मारा? लोगों का फूटा गुस्सा

6 months ago

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में मेकर्स ने टिकट टू फिनाले के लिए टास्क का आयोजन किया था.इस रेस में अशनूर कौर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले के दावेदार बने.तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच इस टास्क के दौरान तीखी बहस देखने को मिली.

बता दें 27 नवंबर के एपिसोड में चारों दावेदारों के बीच एक टास्क होगा, जिसके बाद चारों में से किसी एक को ही टिकट टू फिनाले मिलेगा.इसी बीच टिकट टू फिनाले के लिए होने वाले एक टास्क का प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि टास्क के दौरान घर का माहौल बेहद ही तनावपूर्ण है.

अशनूर और तान्या के बीच हुई धक्का-मुक्की

टास्क के दौरान देखेंगे कि तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच खूब बहस होने वाली है. इतना ही नहीं दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी होगी. प्रोमो की शुरुआत तान्या से होती है.अशनूर से वो कहती हैं कि तेरी असलियत तो पूरा इंडिया देख रहा है. अशनूर इसके जवाब में कहती हैं कि फेक नेरेटिव बाद में सेट करना.

उसके बाद तान्या कहती हैं कि मारने के बाद तुमने सॉरी नहीं बोला.अशनूर इस पर कहती हैं क्या तुमने जो मेरे साथ किया उसके बाद तुमने कभी सॉरी बोला.दोनों के बीच हो रही इस बातचीत के दौरान टास्क की एक झलक देखने को मिली. दऱअसल, टिकट टू फिनाले के दावेदार लेटेस्ट प्रोमो में गले में लकड़ी का एक फट्टा पहने नजर आए.

उस फट्टे के दोनों तरफ कांच के कटोरे लगे होंगे जिसमें पानी भरकर दावेदारों को चलना होगा. दावेदारों को हराने या जिताने में बाकी घरवाले मदद कर सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल अशनूर का पानी गिराने के लिए आती हैं तो गुस्से में वो अपना फट्टा उतार देती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

अशनूर इसके बाद कहती हैं कि सॉरी मैंने देखा नहीं. तान्या इसके बाद कहती हैं कि कोई रिस्पेक्ट नहीं करेगा अगर ऐसे ही मारोगी तो.उसके बाद तान्या से शहबाज कहता है कि उसने लकड़ी मारकर बोला कि उसे पता नहीं था.इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बेहद ही गुस्से में हैं.

एक यूजर ने लिखा-अशनूर के असली रंग बाहर आ रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा-ये अशनूर को घर से बाहर निकालो.एक ने लिखा-अशनूर ने पूरे सीजन अपनी निगेटिव साइड छिपाकर रखी, जो अब बाहर आ रही हैं.वहीं, कॉमेंट सेक्शन में लोग तान्या के सपोर्ट में बात करते भी नजर आए. 

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: पराग की एक्स गर्लफ्रेंड के आते ही ख्याति होगी बर्बाद, अनुपमा को मिलेगा रजनी से धोखा

Click here to Read More
Previous Article
Bigg Boss 19 Finale Date: कब होगा बिग बॉस का फिनाले? किन कंटेस्टेंट ने बनाई टॉप में अपनी जगह
Next Article
KBC 17: 'गंगा की सौगंध' की शूटिंग के दौरान घोड़े की सवारी करने से डर रहे थे अमिताभ बच्चन, फिर किया था ये मजेदार काम

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment