Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

भविष्य की कारें सिर्फ चलेंगी नहीं, उड़ेंगी-सोचेंगी और फैसले लेंगी:बीजिंग ऑटो शो में ड्राइवरलेस कार से लेकर 9 मिनट में चार्जिंग तक की तकनीक

2 months ago

चीन की राजधानी बीजिंग में शुरू हुए ऑटो शो 2026 में भविष्य की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का चेहरा साफ नजर आ रहा है। 3.8 लाख वर्गमीटर में फैले इस मेगा इवेंट में 1,450 से ज्यादा वाहन और 181 ग्लोबल डेब्यू पेश किए जा रहे हैं। चीन और ग्लोबल कंपनियों ने भविष्य की कारों और ईवीटोल (उड़ने वाले वाहनों) के ऐसे कॉन्सेप्ट पेश किए हैं जो आने वाले समय में ड्राइविंग के मायने बदल सकते हैं। अवतार विजन एक्सपेक्ट्रा- फ्यूचर की कार अवतार की यह 5.8 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर एक ‘मोबाइल स्पेस’ जैसा डिजाइन पेश करता है। ग्लास रूफ, पिलरलेस डोर और प्रिजमैटिक केबिन इसे कार से ज्यादा एक लग्जरी अनुभव बनाते हैं। इसमें ऑटोनॉमस हार्डवेयर और 99% एफिशिएंसी वाली मोटर दी गई है। गीली रोबोटैक्सी - बिना स्टीयरिंग वाली ड्राइवरलेस कार गीली ने ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी पेश की है। इसमें स्टीयरिंग व्हील नहीं है। आमने-सामने सीटिंग और सेंसर-आधारित नेविगेशन सिस्टम इसे पूरी तरह ड्राइवरलेस बनाते हैं। अत्याधुनिक तकनीक इसे खुद फैसला लेने में सक्षम बनाती है। कमर्शियल वर्जन अगले वर्ष आ सकता है। बीवीईडी डेंजा - 9 मिनट में चार्ज होगी बीवाईडी की यह हाई-परफॉर्मेंस ईवी करीब 1100 हॉर्सपावर ताकत देती है। इसकी बैटरी सिर्फ 9 मिनट में लगभग फुल चार्ज हो जाती है। एक्सपेंग लैंड एयरक्राफ्ट - उड़ने वाली कार का नया रूप एक्सपेंग का यह मॉड्यूलर व्हीकल शो का सबसे वायरल आकर्षण रहा। इसमें एक कार के साथ अलग होने वाला फ्लाइंग मॉड्यूल है, जो जरूरत पड़ने पर हवा में उड़ सकता है। यह कॉन्सेप्ट शहरी ट्रैफिक से बचने का भविष्य दिखाता है और एआई आधारित मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। शाओमी एसयू7 अल्ट्रा - करेगी रेस्टोरेंट बुक शाओमी एसयू7 अल्ट्रा एक ऐसी कार है जो आपके स्मार्ट होम से पूरी तरह कनेक्ट रहती है। अपने मोबाइल फोन से आप कार के दरवाजे खोल सकते हैं, चार्जिंग सेट कर सकते हैं, जबकि कार से आप घर के उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप गाड़ी चलाकर निकलते हैं, तो कार सभी लाइटें, उपकरण बंद कर सकती है और पर्दे गिरा सकती है, साथ ही आपके घर आने का पता चलने पर एयर कंडीशनिंग चालू कर सकती है। इसका एआई सिस्टम ड्राइविंग के दौरान रेस्टोरेंट बुकिंग भी कर सकता है। सिट्रोएन इलो- चलता-फिरता ऑफिस सिट्रोएन की इलो कॉन्सेप्ट एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है। यह बीच में ड्राइवर सीट और रोटेटिंग फीचर के साथ आती है। इसकी सीटें बेड में बदल सकती हैं और अंदर प्रोजेक्शन स्क्रीन के साथ मिनी थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। यह कार ट्रैवल, काम और आराम-तीनों को एक साथ जोड़ती है।
Click here to Read More
Previous Article
E20 के बाद E85 पेट्रोल की तैयारी में भारत:माइलेज 30% तक कम हो सकता है; कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य
Next Article
सिनेमा लैब; ज्यादा बेहतर फिल्में बनाने के लिए अनूठी रिसर्च:दर्शकों का दिमाग पढ़कर बनेंगी फिल्में, प्रतिक्रिया हो रही रिकॉर्ड

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment