Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

भारत की पहली D+ सेगमेंट SUV मैजेस्टर रिवील:10 ऑफरोडिंग मोड्स के साथ वेंटिलेशन-मसाज फंक्शन फ्रंट सीट्स, सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS

5 months ago

JSW MG मोटर इंडिया ने नई 'मैजेस्टर' को रिवील कर दिया है। यह भारत में पहली D+ सेगमेंट वाली और सबसे बड़ी साइज वाली बॉडी ऑन फ्रेम SUV है। कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV को ग्लोस्टर के ऊपर पोजीशन किया गया है। ये लग्जरी और फुली ऑफरोडिंग कार का कॉम्बिनेशन है। इसमें ट्विन-टर्बो डीजल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 10 ऑफ-रोड मोड्स मिलते हैं और इसे 810mm गहरे पानी में भी चलाया जा सकता है। नई मैजेस्टर में ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और क्रॉल कंट्रोल मोड, फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन, डुअल वायरलेस चार्जर, लेवल-2 ADAS सेफ्टी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। तीन वैरिएंट्स और 6-7 सीटर का ऑप्शन MG मैजेस्टर को तीन वैरिएंट्स- शार्प 4x2, सैवी 4x2 और टॉप-स्पेक सैवी 4x4 में उतारा गया है। इसमें ग्राहकों को 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन चुनने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹41,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है। अप्रैल में इसकी टेस्ट ड्राइव और मई 2026 से डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी ने शुरुआती 3,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी रखा है, जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल का लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडियाक जैसी प्रीमियम SUV से होगा। एक्सटीरियर: मस्कुलर लुक और 19-इंच के अलॉय व्हील्स डिजाइन के मामले में मैजेस्टर काफी अग्रेसिव और मस्कुलर दिखती है। यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली मैक्सस D90 पर बेस्ड है। इसके फ्रंट में 'मोजेक मैट्रिक्स' ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल LED DRLs मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में मस्कुलर क्लैडिंग और 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे बोल्ड लुक देते हैं। पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई वाली LED टेललाइट्स और 'मैजेस्टर' की बैजिंग दी गई है। यह कार मेटल ब्लैक, पर्ल वाइट, कंक्रीट ग्रे और मेटल ऐश जैसे कलर में मिलेगी। इंटीरियर: मसाज फंक्शन वाली सीटें और बड़ा केबिन मैजेस्टर का केबिन बेहद प्रीमियम है। इसमें टू-टोन थीम के साथ सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। 6-सीटर वैरिएंट में मिडिल रो के लिए इंडिपेंडेंट कैप्टन सीटें दी गई हैं। सबसे खास फीचर इसकी फ्रंट सीटें हैं, जो न केवल हीटेड और कूल्ड हैं, बल्कि इनमें मल्टीपल मसाजिंग फंक्शन भी मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इतना ही बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। प्रैक्टिकलिटी के लिए इसमें जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट (हाथ के इशारे से खुलने वाला बूट) मिलता है, जो थर्ड रो की सीट फोल्ड करने पर 1,350 लीटर तक का स्पेस देता है। परफॉर्मेंस: 215hp का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मैजेस्टर में परफॉर्मेंस के लिए 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 215hp की पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो ग्लोस्टर के टॉप वैरिएंट्स में मिलता है। इसे ZF 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 'M-Hub' ऑल-टेरेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है, जिसमें 10 ड्राइव मोड्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी (पानी में चलने की क्षमता) 810mm है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 6 एयरबैग्स सुरक्षा के लिहाज से MG ने इसमें लेवल-2 ADAS (यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, कोलिजन डिटेक्शन, ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-डिपार्चर वार्निंग और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और सराउंड-व्यू कैमरा इसे एक सुरक्षित एसयूवी बनाते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
भारत में एपल का छठवां स्टोर बोरीवली में खुलेगा:मुंबई में दूसरा आउटलेट होगा; दिल्ली में 2 और बेंगलुरु-पुणे में 1-1 स्टोर्स हैं
Next Article
इलॉन मस्क की AI कंपनी चांद पर फैक्ट्री लगाएगी:इससे सूर्य की ऊर्जा कैप्चर होगी; मस्क बोले- ये शायद इंसानों को एलियन से मिला सके

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment