Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बहरीनी रैपर फ्लिपराचे करेंगे इंडिया टूर:फिल्म धुरंधर के गाने FA9LA से चर्चा में आए थे, 14 मार्च को बेंगलुरु में लाइव परफॉर्म करेंगे

6 months ago

बहरीनी सिंगर-रैपर हुस्साम असीम, जिन्हें फ्लिपराचे के नाम से जाना जाता है, उनका हाल ही में गाना FA9LA बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में शामिल हुआ था। जो बहुत हिट हुआ। अब रैपर जल्द भारत में टूर करेंगे। फ्लिपराचे ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि वह 14 मार्च को बेंगलुरु में UN40 (अंडर 40) म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही भारत के बाकी शहरों की तारीखें भी घोषित की जाएंगी। रैपर ने फैंस से कमेंट में यह बताने के लिए भी कहा है कि उन्हें किस शहर में शो करना चाहिए। कौन हैं फ्लिपराचे? फ्लिपराचे को बहरीनी आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड मिल चुका है। वे अपनी खास खलीजी हिप-हॉप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जिसमें मॉडर्न रैप और पारंपरिक गल्फ म्यूजिक का मिक्सचर है। बता दें कि FA9LA गाना मई 2024 में रिलीज हुआ था, लेकिन दिसंबर 2025 में फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद इसे खास पहचान मिली। फिल्म में गाने पर अक्षय खन्ना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो फिल्म का इंडियन नेट कलेक्शन 800 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1250 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी काम किया। इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।
Click here to Read More
Previous Article
प्रशांत तमांग का अंतिम संस्कार:रोते-बिलखते पत्नी 3 साल की बेटी को संभालती नजर आईं, कार्डियक अरेस्ट से हुआ था सिंगर का निधन
Next Article
बॉर्डर 2 के इवेंट में इमोशनल हुए सुनील शेट्टी:बेटे अहान के संघर्ष पर बोले- उसने बहुत कुछ झेला है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment