Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने मचाया धमाल, जमकर किया डांस, खास टैटू भी किया फ्लॉन्ट

5 months ago

कार्तिक आर्यन के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है. दरअसल एक्टर की बहन कृतिका तिवारी की शादी जो है. फिलहाल कृतिका की शादी की रस्में जोरों-शोरों से हो रही हैं और इसी के साथ बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में कार्तिक आर्यन भी खूब धमाल मचा रहे हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के प्रमोशन की वजह से बिजी शेड्यूल होने के बावजूद, एक्टर अपनी बहन के शादी के फंक्शन को खूब एंजॉय कर रहे हैं. वहीं अब कृतिका की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो आ गए हैं जिनमें कार्तिक आर्यन खूब धूम मचाते दिख रहे हैं. साथ ही एक्टर अपनी बहन के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करते भी दिख रहे हैं.  

कार्तिक आर्यन ने  बहन के हल्दी फंक्शन में किया खूब डांस
कार्तिन आर्यन की बहन की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो खूब मस्ती और धमाल से भरी हुई हैं. एक्टर अपनी बहन कृतिका के हल्दी फंक्शन की तस्वीरें अपने इंस्टा अकांउंट पर शेयर की हैं. येलो कलर का अट्रैक्टिव कुर्ता पहने हुए कार्तिक खुशी से नाचते हुए, अपनी बहन पर फूलों की पंखुड़ियाँ बिखेरते हुए और सलमान खान के हिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर अपने दोस्तों के साथ कदम मिलाते हुए नजर आए.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

जश्न के माहौल को और बढ़ाते हुए, कार्तिक ढोल पर भी चढ़ गए और खूब धमाल मचाया. एक तस्वीर में एक्टर येलो कुर्ता और व्हाइट पायजमा के साथ ब्लैक सनग्लासेस लगाए अपनै डैशिंग लुक भी फ्लॉन्ट करते दिखे.


वहीं कार्तिक ने इस दौरान अपनी बहन के लिए अपना प्यार भी दिखाया. दरअसल एक्टर ने  अपनी कलाई पर हाथ से बना 'टिक्की' टैटू खूब फ्लॉन्ट किया. ये बात फैंस के दिलों को छू गई है.


प्री-वेडिंग बैश के वीडियो वायरल

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के एक वायरल क्लिप में कार्तिक 'बंटी और बबली' के सदाबहार गाने 'कजरा रे' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनके फैन पेजों द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तेज़ी से तहलका मचा दिया. एक और वायरल वीडियो में कार्तिक अपनी बहन को प्यार से हल्दी लगाते और फूलों की पंखुड़ियाँ फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके माता-पिता और उनकी करीबी दोस्त भी मौजूद हैं, परिवार इस खुशी के जश्न के लिए ग्वालियर में इकट्ठा हुआ है, जहां शादी गुरुवार, 4 दिसंबर को होनी है. फिलहाल कार्तिक के होने वाले जीजू के बारे में ज्यादा जानकारी प्राइवेट ही रखी गई है.

कार्तिक आर्यन वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में वे अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है. समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित, यह फिल्म इस क्रिसमस पर एक ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है.

 

Click here to Read More
Previous Article
'मेरी फैन हो या विमल की', शाहरुख खान ने शादी में 'बोलो जुबां केसरी' बोलने से किया इंकार
Next Article
Gustaakh Ishq Interview: किन 4 Legends के साथ काम करने को Vihay Varma ने बोला चार धाम?

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment