Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

भगवान राम के रोल पर ट्रोल हुए रणबीर का जवाब:शुरुआत में लगा क्या मैं इसके लायक हूं; रावण का रोल निभा रहे यश ने की तारीफ

2 days ago

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का टीजर जारी होने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस रोल के लिए ट्रोल भी किया गया। अब खुद रणबीर ने इन सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने पहली बार इस ट्रोलिंग पर अपना पक्ष रखा। रणबीर ने कहा कि भगवान राम का कोई एक तय चेहरा नहीं होता। जिस एक्टर की नीयत साफ है और जिसे भगवान राम के आदर्शों पर विश्वास है, वही इस किरदार के लिए सही चुनाव है। ऑफर मिलने पर मन में आया सवाल- क्या मैं इसके लायक हूं सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि रोल ऑफर होने पर पहला ख्याल क्या आया, तो उन्होंने अपनी झिझक के बारे में बताया। रणबीर ने कहा, "मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या मैं इस जिम्मेदारी के लायक हूं? मैं सिर्फ एक किरदार नहीं निभा रहा, बल्कि पर्दे पर भगवान राम को प्रस्तुत कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ उन्हें समझ आया कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाना होगा। राम का कोई फिक्स चेहरा नहीं, हर इंसान का अपना नजरिया कास्टिंग पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि हर किसी की अपनी सोच होती है। रामायण सुनने और देखने वाले हर व्यक्ति के मन में भगवान राम की अपनी अलग छवि बसी हुई है। इसलिए कुछ लोगों को लगेगा कि मेरी कास्टिंग गलत है और कुछ लोगों को सही लगेगी। लेकिन असली बात यह है कि जिस कलाकार के मन में सच्ची भावना और आस्था है, वही इस रोल को सही ढंग से निभा सकता है। रावण का रोल निभा रहे यश ने की रणबीर की तारीफ फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश ने भी रणबीर कपूर का समर्थन किया। यश ने कहा कि पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाना बिल्कुल आसान काम नहीं है। रणबीर ने इसके लिए दिन-रात मेहनत की है। जब दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म देखेंगे, तो उन्हें रणबीर के अभिनय में त्याग, समर्पण और भावनाओं का खूबसूरत रूप दिखाई देगा। 4,000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे बड़ी फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इसका कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और साउथ स्टार यश मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-
Click here to Read More
Previous Article
क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन?:मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया; बादशाह-जुबिन नौटियाल संग काम कर चुकीं
Next Article
कंगना बोलीं- जेन-जी आंदोलन की रील्स देखकर उल्टी आती है:इनकी कैसी परवरिश हो रही; 'कॉकरोच' की तरह बर्ताव कर दुनिया को गंदगी दिखा रहे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment