Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बंगाली फिल्म डायरेक्टर की छत से गिरने से मौत:साउथ कोलकाता में घर की छत से गिरे; 2 नेशनल अवॉर्ड मिले थे

4 months ago

5

0

बंगाली फिल्म निर्माता अनिक दत्ता का बुधवार को कोलकाता में निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, वे दक्षिण कोलकाता में अपने बहुमंजिला घर की छत से नीचे गिर गए थे। उन्हें तुरंत ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डायरेक्टर के निधन की खबर मिलने के बाद श्रीलेखा मित्रा और रुद्रनील घोष सहित बंगाली सिनेमा के कई कलाकार अस्पताल पहुंचे। छत से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अनिक दत्ता अपने घर की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए थे। हालांकि, अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल अस्पताल के बाहर नजर आए, जो डायरेक्टर को अपनी आखिरी विदाई देने पहुंचे थे। 'भूतेर भविष्यत' से मिली थी पहचान अनिक दत्ता को साल 2012 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूतेर भविष्यत' से सिनेमा जगत में बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में हॉरर कहानी के साथ राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर कड़ा कटाक्ष किया गया था। बंगाली सिनेमा में इस फिल्म को एक मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, पराश बंदोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती, परमब्रत चटर्जी और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद उन्होंने 'आश्चर्य प्रदीप' और 'मेघनाद बध रहस्य' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। सत्यजीत रे पर बनी फिल्म को मिले दो नेशनल अवॉर्ड अनिक दत्ता ने मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की ऐतिहासिक फिल्म 'पथेर पांचाली' के बनने की कहानी पर आधारित एक फिल्म बनाई थी। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को साल 2024 में दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे। फिल्म को बेस्ट मेकअप (सोमनाथ कुंडू) और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (आनंद आध्या) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अनिक दत्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वे खुद जूरी में रह चुके हैं और जानते हैं कि फैसले कैसे लिए जाते हैं। उन्होंने अपने क्रू मेंबर्स सोमनाथ और आनंद की कड़ी मेहनत की तारीफ की थी। पिछले साल रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म डायरेक्टर अनिक दत्ता की आखिरी निर्देशित फिल्म 'जतो कांडो कोलकातातेई' साल 2025 में दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अबीर चटर्जी, काजी नौशाबा अहमद और दुलाल लाहिड़ी ने मुख्य किरदार निभाए थे। अनिक दत्ता अपनी फिल्मों में सामाजिक संदेश, सस्पेंस और सटायर (व्यंग्य) के सटीक इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे।
Click here to Read More
Previous Article
AI फोटो में घुटनों पर बैठे दिखाने पर भड़कीं उर्वशी:बोलीं- यह टॉक्सिसिटी बंद करें; फोटो में फीमेल एक्टर्स के आगे झुकते दिखाया गया
Next Article
दवाइयों से गंजे हुए हनी सिंह, बोले- विग लगाता हूं:बाइपोलर डिसऑर्डर से वजन 105 किलो हुआ, 3 साल बेडरूम से बाहर नहीं निकला

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment