Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस से बाहर हुए जीशान कादरी!:'मास्टरमाइंड' को सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट मिले

8 months ago

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 से इस हफ्ते एक्टर-डायरेक्टर जीशान कादरी बाहर हो गए हैं। ऐसा दावा एक्स पेज 'बिग बॉस तक' ने किया है। पेज के अनुसार, इस हफ्ते सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में जीशान कादरी को सबसे कम वोट मिले। जीशान कादरी शो में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थे। उन्हें हाउस का मास्टरमाइंड भी कहा जा रहा था। गौरतलब है कि इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन तय था। पिछले हफ्ते होस्ट सलमान खान ने कहा था कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, लेकिन अब इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट को बाहर होना ही है। इस हफ्ते कुल छह कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। इनमें बसीर अली, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रनीत मोरे, मृदुल तिवारी और अशनूर कौर शामिल थे। सलमान खान वीकेंड का वार में एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट का नाम बताएंगे। जीशान कादरी को अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहचान मिली थी। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) की कहानी और स्क्रीनप्ले को को-राइट किया। उन्होंने फिल्म में 'डेफिनिट' की भूमिका भी निभाई थी। ज़ीशान ने फिल्म मेरठिया गैंगस्टर्स (2015) को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया। उन्होंने रिवॉल्वर रानी, ​​मैडम जी और छलांग जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Click here to Read More
Previous Article
रोल्स-रॉयस ने भारतीय नौसेना के साथ पार्टनरशिप की इच्छा जताई:देश का पहला इलेक्ट्रिक वॉरशिप बनाने में मदद करना चाहती है कंपनी
Next Article
चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को मिला सम्मान:गौतम अडानी ने सम्मानित किया, सुभाष घई बोले- एक्टर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment