Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस कन्नड़-12 का सेट सील:प्रीमियर के 10 दिन बाद ही सभी कंटेस्टेंट्स को चलते शो से किया गया बाहर, जानिए क्या है मामला

9 months ago

28 सितंबर को शुरू हुए कन्नड़ के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो को प्रीमियर के 10 दिन बाद ही बंद कर दिया गया है। शो का सेट सील कर दिया गया है और शो में मौजूद 16 कंटेस्टेंट्स को शो से निकाला गया है। रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़-12 की शूटिंग बिदादी के जॉली वुड स्टूडियो एंड एडवेंचर्स में चल रही थी। जांच में सामने आया कि स्टूडियो द्वारा पर्यवारण संबंधी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। 6 अक्टूबर को स्टूडियो में जारी सभी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए, जिसके बाद स्टूडियो सील कर दिया गया है। ये कार्यवाही कर्नाटक के कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा की गई। आदेश के बाद कस्तूरी कर्नाटक जनपारा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने शो के सेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अब शो पूरी तरह बंद किया गया है। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि शूटिंग लोकेशन पर दो बड़े डीजल जनरेटर चल रहे थे, जिससे काफी प्रदूषण हो रहा है। साथ ही लोकेशन पर डिस्पोजल कप और प्लेट्स का कचरा भी मिला है, जिससे काफी गंदगी जमा हो चुकी है। इसके अलावा जांच अधिकारियों ने सेट पर सीवेज मैनेजमेंट पर भी चिंता जाहिर की थी। 6 अक्टूबर को कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्टूडियो को नोटिस भेजा गया, जिसमें लिखा था कि परिसर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन और स्टूडियो चलाया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक स्थापना की अनुमति और कंसेंट ऑफ ऑपरेशन नहीं लिया गया है। जो जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 और वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1981 के विरुद्ध है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर स्टूडियो द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता और स्टूडियो तत्काल बंद नहीं किया जाता तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बताई गई समय सीमा के बाद अब स्टूडियो सील किया गया है। किच्चा सुदीप हैं शो के होस्ट, शो में थे 16 कंटेस्टेंट्स जांच के दायरे में आए इस स्टूडियो में बिग बॉस कन्नड़ के 12वें सीजन की शूटिंग चल रही थी। शो को 28 सितंबर से 19 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू किया गया था। इस शो को पॉपुलर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। ये कन्नड़ का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। 3 एविक्शन के बाद 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शो चल रहा था। शो को कलर्स कन्नड़ चैनल और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता है।
Click here to Read More
Previous Article
पत्रकार से एक्ट्रेस बनीं दीक्षा जुनेजा:पैसों के लिए एक्टिंग में आईं, ऋषि कपूर की फिल्म से डेब्यू, OTT के हर प्लेटफॉर्म पर अब इनका शो
Next Article
AI रोबोट चलती ट्रेन में खराबी रियल टाइम बताएगा:गाड़ियों की हेल्थ लाइव ट्रेक होगी, ATM से मिलेगा अनाज; IMC-2025 के टॉप-5 इनोवेशन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment