Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत:मुंबई के इन्फ्लुएंसर ने कहा- लोगों से पैसे लेकर दिया धोखा; बॉयफ्रेंड को जेल भिजवाया

7 months ago

ग्वालियर की रहने वाली बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई है। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने तान्या मित्तल पर लोगों को पैसों के लिए धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तान्या ने 'बिग बॉस' शो में अपने परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े सैकड़ों झूठ बोले हैं। फैजान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलराज को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया है। उनका कहना है कि तान्या ने बलराज को भी झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाया है। फैजान ने तान्या मित्तल पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। कैंसर से जुड़े झूठे पोस्ट पर कानपुर में फैजान ने पुलिस में शिकायत की थी गौरतलब है कि फैजान अंसारी इससे पहले भी कई प्रसिद्ध हस्तियों जैसे पूनम पांडे, राखी सावंत, उर्फी जावेद, बिग बॉस विजेता एल्विश यादव और आशिफ मिरियाज के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। पूनम पांडे के कैंसर से जुड़े झूठे पोस्ट पर भी कानपुर में फैजान ने ही पुलिस में शिकायत की थी।
Click here to Read More
Previous Article
गुरुग्राम के यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया पर चार्जशीट:गानों में सांपों के इस्तेमाल का आरोप, ED कर चुकी 55 लाख की प्रॉपर्टी अटैच
Next Article
कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन:फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment