Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘बिग बॉस’ फेम चाहत पांडे ने होम टाउन में बनाया सपनों का आशियाना, लाल साड़ी में सजधजकर किया गृह प्रवेश

7 months ago

‘बिग बॉस’ फेम और टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों अपने होम टाउन में हैं. जहां उन्होंने खुद का बेहद आलीशान घर बनाया है. इस घर के गृह प्रवेश का वीडियो अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वो सजधज कर पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं.

चाहत पांडे ने होम टाउन में बनाया नया घर

चाहत पांडे ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फैमिली और करीबी लोगों संग नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने लाल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है. एक्ट्रेस ने अपना ये लुक माथे पर टिका और ग्लोसी मेकअप के साथ कंपलीट किया है. उनके चेहरे पर नया घर बनने की खुशी साफ झलक रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना घर दो मंजिला बनाया है. जिसे उन्होंने सुंदर कलर और फर्नीचर से सजाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CHAAHAT MANI PANDEY (@chahatpandey_official)

फैंस के साथ शेयर किया गृह प्रवेश का वीडियो

इस वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बालाजी की असीम कृपा और मेरी मां के आशीर्वाद से मेरी जन्मभूमि दमोह (मध्य प्रदेश) में मेरे नव निर्मित घर का गृह प्रवेश पूजन संपन्न हुआ…’ चाहत की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं.  

चाहत पांडे का वर्कफ्रंट

चाहत पांडे का नाम उन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार हैं. जो कम उम्र में ही एक्टिंग में आ गई. एक्ट्रेस का पहला शो साल 2016 में 'पवित्र बंधन’ आया था. इसके बाद वो 'हमारी बहू सिल्क' , 'दुर्गा - माता की छाया', 'नथ: जेवर या जंजीर' और 'तेनाली रामा' जैसे शो में नजर आई. आखिरी बार उन्हें 'बिग बॉस 18' में देखा गया था. जहां एक्ट्रेस के गेम की खूब तारीफ हुई थी. शो में उनकी दूसरे कंटेस्टेंट से काफी लड़ाी भी हुई थी. 

ये भी पढ़ें -

भारती सिंह ने फ्लॉन्ट की लाखों की घड़ी, तो प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा कमेंट, बोलीं- ‘अगली ब्रांड एंबेसडर’

 

 

Click here to Read More
Previous Article
एक्ट्रेस से डिजाइनर बनीं रुबीना दिलैक, सास के दिए सलवार-सूट से बनाई साड़ी, फिर दिए दिलकश पोज
Next Article
8 साल बाद ‘तारक मेहता’ में होगी पुराने ‘टप्पू’ की वापसी? भव्या गांधी ने बताया सच, बोले - ‘हां मैं जरूर...’

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment