Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘बिग बॉस अनफेयर था’:घर से निकलने के बाद मृदुल तिवारी बोले- 50 लोगों को बुलाकर 4 पर्ची थमाकर घर से निकाल दिया

6 months ago

बिग बॉस 19 में मृदुल अपने देसी अंदाज और सादगी के कारण दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुए। घर में उनकी नतालिया के साथ बनी खास दोस्ती और फरहाना की ओर से मिले ‘गंवार’ कमेंट ने उन्हें लगातार चर्चा में रखा। बातचीत में मृदुल ने कहा कि उनका मिड-वीक एविक्शन फैंस को बिल्कुल मंजूर नहीं और इसे खुलकर अनफेयर बताया जा रहा है। उन्होंने नतालिया के साथ अपनी केमिस्ट्री पर भी साफ-साफ बात की। बाहर आकर मृदुल अब नेगेटिविटी छोड़कर सिर्फ अपने लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए उत्साहित हैं। इस मिड-वीक एविक्शन को कैसे देखते हैं? उम्मीद थी कि जिस जनता ने आपको घर के अंदर बुलाया था, वहीं जनता के वोट के कारण बाहर आ गए? मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा। अपने लिए कम लेकिन अपने फैंस, दोस्तों, भाईयों के लिए बहुत ज्यादा, क्योंकि वो बाहर से मुझे काफी सपोर्ट कर रहे थे। उनका कहना है कि ‘भईया, हम आपके लिए बिग बॉस देख रहे थे, फुल सपोर्ट था। और अचानक से बिग बॉस के घर में 50 लोगों को बुलाकर रिजल्ट सुनाया और आपको बाहर कर दिया।’ हमें जो बिग बॉस का फॉर्मेट पता था, वो ये था कि जो शख्स घर से नॉमिनेट होता है, उसे अगर दर्शकों का कम वोट मिलता है तो वो घर से बेघर होता है। लेकिन आपके साथ अनफेयर हुआ है। आपको जनता को मौका देना चाहिए था मेरे लिए वोट करने का, न कि सिर्फ 4 पर्चियों के वोट देखकर निकालने का फैसला करना चाहिए था। आपके घर से निकलते ही फैंस इतने आगबबूला हुए कि #Boycottbiggboss ट्रेंड करने लगा सोशल मीडिया पर, इस पर क्या कहेंगे? हा, मैंने भी ये हैशटैग ट्रेंड होते हुए देखा। मैं क्या बोलूं… मेरे फैंस बड़े परेशान हैं कि मुझे अनफेयर तरीके से निकाला गया है। 3 महीने से वो मेरी बिग बॉस के घर की जर्नी देख रहे थे, पूरा सपोर्ट कर रहे थे। जिस तरह से मुझे निकाला गया, मैं उसे लेकर परेशान हूं। अब मैं जल्द से जल्द ग्रेटर नहीं, अपने ग्रेटेस्ट नोएडा जाना चाहता हूं और अपने भाईयों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अपने घर क्या आप अकेले जाएंगे या फिर अपने भाईयों की भाभी नतालिया को साथ लेकर जाएंगे? जरूर ले जाऊंगा नतालिया को, लेकिन एक दोस्त की तरह भाभी की तरह नहीं अगर वो मेरे साथ गांव आना चाहे। जब वो बिग बॉस के घर से बाहर निकल रही थी तो मैंने उसे कहा था कि मैं बाहर आकर उससे जरूर मिलूंगा और उसे अपना गांव घुमाने ले जाऊंगा। अगर मैं अभी नतालिया के बारे में कुछ भी कहूंगा तो लोग उसे सचमुच भाभी बना देंगे, तो मैं थोड़ा बच रहा हूं कुछ भी बोलने से। लेकिन वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। चाहे वो तहलका हो या फरहाना, इन दोनों ने ही इस बार आपके एलिमिनेशन की प्रेडिक्शन पहले से ही कर दी थी, डेट के साथ। इस पर क्या कहेंगे? मैं भी ये जानकर और सोशल मीडिया पर इनके बोलते हुए जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, देखकर काफी हैरान था कि कैसे इन्हें पता था कि मैं इतने दिनों बाद घर से एलिमिनेट हो जाऊंगा। कहां से आती है इनके पास ये इंफॉर्मेशन, मुझे मालूम नहीं है। क्या गौरव खन्ना गेम में आपको ओवरशैडो करते थे? आपके फैंस उन पर ये भी इल्जाम लगा रहे हैं कि आप उनकी वजह से बिग बॉस से बाहर हुए हैं, क्या सच है? ये इल्जाम सरासर गलत है। मैं अपने भाई पर ये आरोप नहीं लगने दूंगा। वो अच्छा खेल रहे हैं और अपनी जगह बहुत बढ़िया हैं। टास्क ही अनफेयर था, मैं तो यही कहूंगा। इसमें गौरव भैया की क्या गलती है? बिग बॉस के घर में आपकी दोस्ती सबसे हुई, लेकिन फरहाना और आपके बीच तकरार भी नजर आई। उन्होंने आपको ‘गंवार’ तक कहा। क्या लगता है ऐसा क्यों? गलती फरहाना की नहीं, बल्कि उसकी तो ये आदत ही है। घर में 16 में से 16 लोगों को उसने कुछ न कुछ बोल रखा है। उसे बस ड्रामेबाजी करना पसंद है। लेकिन जब मैं घर से निकल रहा था तो मैंने फरहाना से कहा कि ‘अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ करना।’ मैं बिग बॉस की सारी नेगेटिविटी यहीं बाहर छोड़कर जा रहा हूं। सब अपना ध्यान रखें, खुश और मस्त रहें। फरहाना और तान्या भी लड़ते थे, लेकिन जैसे ही गेम एंड के करीब आया, दोनों के बीच करीबियां नजर आ रही हैं। ऐसा क्यों? तान्या को तो सबने फेक कहकर उससे बात ही बंद कर दी थी। फरहाना से भी कोई ज्यादा बात नहीं करता था। दोनों की एक तरह से सभी के साथ लड़ाई हो रही थी। अब दोनों साथ में बैठकर टाइम पास कर रही हैं। क्या लगता है तान्या बिग बॉस में कितनी रियल है? या जो वो अपने बारे में बताती है, सब फेक है? मुझे तो जब वो घर के अंदर बड़ी-बड़ी बातें करती थी, तभी उसकी बातें सुनकर बहुत हंसी आती थी। अब बाहर आकर भी तान्या के बारे में जितना सुना, उससे सच पता चल गया है। लेकिन फिर भी वो अपनी जगह ठीक है, गेम अच्छा खेल रही है। जब तान्या के बॉयफ्रेंड के बारे में आपने बात छेड़ी, तो क्या लगता है कि वो बौखला गई थी? मैंने वो बात इसलिए की क्योंकि मैं बाहर से वो सुनकर आया था, न कि मैं उसे एक्सपोज करने के लिए कह रहा था। जब उसे पता चला तो वो मेरे पास आई, और मैंने कहा कि ‘अगर ये झूठ है और तुझे पसंद नहीं, तो मैं आगे से तेरा नाम तक नहीं लूंगा।’ क्या लगता है इस बार कौन जीतेगा बिग बॉस 19 की ट्रॉफी? मेरे भाई गौरव खन्ना ही जीतने चाहिए।
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर राजकुमार राव बने पिता:शादी की चौथी सालगिरह पर पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया
Next Article
रश्मिका के पीरियड्स वाले बयान पर कंट्रोवर्सी:सफाई में बोलीं- इसलिए इंटरव्यू से डर लगता; कहा था पुरुषों को भी हो पीरियड्स के दर्द का एहसास

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment