Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस 19: नेहल और बसीर के रिश्ते पर मालती ने उठाई उंगली, दोनों के बीच हुई जमकर बहस

7 months ago

'बिग बॉस 19' दर्शकों को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है. घरवाले कभी चम्मच तो कभी खाना बनाने को लेकर लड़ रहे हैं, लेकिन अब रिलेशनशिप को लेकर घर में घमासान हो गया है. नेहल और बसीर के रिश्ते पर कल तक हर कोई पीठ-पीछे उंगली उठा रहा था, लेकिन अब इसे लेकर मालती और नेहल के बीच आमने-सामने की लड़ाई हो गई है.

'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. प्रोमो में नेहल और बसीर के रिश्ते पर मालती उंगली उठाती नजर आती हैं. वो कहती हैं- 'तुम दोनों हो कौन, दोस्त हो या उससे ज्यादा.' ऐसे में नेहल और बसीर दोनों भड़क जाते हैं और कहते हैं- 'तुम होती कौन हो, हमारे रिश्ते पर बात करने वाली, क्या तुम रिलेशनशिप एक्सपर्ट हो?' लेकिन मालती का कहना है कि वो घर का हिस्सा हैं और उन्हें ये जानने का पूरा हक है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


'बिग बॉस 19' में रिश्तों में हुआ झगड़ा 
इस दौरान नेहल और मालती के बीच काफी बहस होती है और नेहल मालती को 'डिस्गस्टिंग वुमन' कहती हैं. इसके अलावा शो में नेहल और फरहाना की दोस्ती भी टूट गई है. फरहाना ने नेहल से साफ कर दिया है कि वो उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं. वो नेहल से कहती हैं- 'मुझे लगता है कि अब आगे चीजें वैसी नहीं चल पाएंगी, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि तुम मेरे लिए कुछ करो और मुझे प्राथमिकता दो, तो चीजों को यहीं खत्म करते हैं.' फरहाना की बात सुनकर नेहल का दिल टूट गया है.

'बिग बॉस 19' में नया कैप्टन और नॉमिनेशन टास्क तैयार
नेहल और फरहाना की दोस्ती शो में पहले दिन से देखी जा रही है, और बसीर के आने के बाद दोनों की अचानक दोस्ती टूट गई. प्रोमो में बसीर नेहल को शांत करा रहे हैं और उनका कहना है कि वो फरहाना है और उससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती. सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' के नए कैप्टन को लेकर भी बज बना हुआ है. कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही मृदुल तिवारी घर की कमान संभालने वाले हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसके अलावा, घर में नॉमिनेशन टास्क भी रखा गया है, जिसमें भूतिया सेट के साथ बंद लॉकर में घरवालों की किस्मत बंद है. शो में सभी घरवाले नॉमिनेशन के लिए वोटिंग करने वाले हैं. 

Click here to Read More
Previous Article
पलक तिवारी की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, ऑफ शोल्डर गाउन में फ्लॉन्ट किया पोस्ट दिवाली लुक
Next Article
1 नवंबर 2025 से बदल जाएंगे बैंक के कई नियम, जान लें वरना होगा भारी नुकसान

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment