Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज के साथ हुई छेड़छाड़:वीडियो शेयर कर दी जानकारी, बोलीं- मैंने कपड़े भी पूरे पहन रखे थे

7 months ago

बिग बॉस 18 में नजर आईं एडिन रोज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक मंदिर के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ की गई। एडिन रोज ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह कहती हुईं नजर आ रही हैं, ये दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। मैं पूरी तरह ढकी हुई थी और मंदिर के सामने खड़ी थी। ये आदमी मुझसे गाना गाते हुए दो-तीन बार टकराया। वह मुझे पहचान भी नहीं पा रहा था। लेकिन वहां कुछ फैन भी थे जो मेरे साथ सेल्फी ले रहे थे। उन्होंने इस घटना को रिकॉर्ड किया। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा मन था कि इस आदमी की पिटाई करूं। लेकिन मैं सिर्फ सम्मान बनाए रखूंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एडिन मंदिर के व्यक्ति से मदद मांगते हुए दिखाई देती हैं और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताती हैं। इसके बाद उनका फोटोग्राफर आता है और छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को कई बार थप्पड़ मारता है। वीडियो में शख्स यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मारो मैंने गलती की है। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपको किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है। दूसरे ने लिखा, यह अच्छी बात है कि उस शख्स को सबक सिखाया गया। तीसरे ने कमेंट किया, समाज में दो तरह के पुरुष होते हैं। इसके अलावा भी कई लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एडिन रोज का सपोर्ट किया। बता दें, एडिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं, जो दुबई में पली-बढ़ी और इंटरनेशनल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान की बैटल ऑफ गलवान में होगा मिलिट्री एंथम:देशभक्ति के रंग में रंगेंगे एक्टर, भारतीय सेना को समर्पित होगा गाना
Next Article
करिश्मा के बच्चों ने संजय को जन्मदिन पर किया याद:एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की, करीना ने लिखा- पापा हमेशा तुम्हारी सुरक्षा करेंगे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment