Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘बिग बॉस 15’ में सबसे बड़ी फीस लेकर रचा इतिहास? करण कुंद्रा बोले – ‘कोई कंटेस्टेंट…’

3 months ago

करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. हालांकि, बिग बॉस 15 के जरिए उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. इस शो से उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी तो मिली ही, साथ ही उन्हें गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी मिलीं. शो के दौरान दोनों की नजदीकियों को देख फैंस ने उन्हें तेजरन नाम का हैशटैग भी दे दिया.

शो के इतने साल बाद भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है और अक्सर इनकी शादी की खबरें आती रहती हैं. करण कुंद्रा हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि बिग बॉस 15 के लिए उन्होंने ऐसी फीस कोट की थी, जो उनसे पहले किसी भी कंटेस्टेंट ने नहीं मांगी थी.

पहले करण बिग बॉस में जाने के लिए नहीं थे तैयार

उन्होंने ये भी बताया कि अपनी फीस से उन्होंने इतिहास रच दिया था. करण ने पॉडकास्ट में बताया कि शुरुआत में वो इस शो को करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन ऐसे हालात बन गए कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनना पड़ा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण ने कहा,'मेरा सबसे बड़ा पे-चेक बिग बॉस से था.मैंने इतिहास रच दिया. ये बिल्कुल सही समय पर सही जगह वाली स्थिति थी. पिछले चार-पांच साल से वो लोग मुझे अप्रोच कर रहे थे. उस दौरान कोविड अभी-अभी खत्म हुआ था. '

एक्टर ने बताया कि मेकर्स ने कहा कि हमें करण ही चाहिए. ऐसे में उन्होंने कहा था कि वो थोड़े गुस्सैल स्वभाव के हैं, इसलिए उन्हें नहीं लेना चाहिए. करण ने आगे कहा कि आखिरकार उन्होंने मेकर्स से बहुत बड़ी रकम मांगी और मेकर्स ने उनकी डिमांड मान ली.

करण ने कहा,'आखिर में मैंने एक काफी बड़ी रकम बताई और उन्होंने उसे मान लिया. मैंने वाकई एक मोटी फीस मांगी थी. शो से जुड़े मेन लोगों ने मुझसे कहा कि शो के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट ने इतनी रकम की मांग नहीं की थी. उस समय मैं कैमरे के पीछे भी काम कर चुका था और को-प्रोड्यूसर के तौर भी अनुभव था, इसलिए मुझे पता था कि मुझे कितनी फीस मांगनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-'मर्दों की पार्टी..'शक्तिमान की गीता विश्वास संग हुई गंदी हरकत, बैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा

 

Click here to Read More
Previous Article
Bollywood News: वोग वुमन ऑफ एक्सीलेंस 2026 में ग्लैमर की बरसात, फैशन हिट और फ्लॉप पर छिड़ी बहस
Next Article
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: बहनों के बीच दुश्मनी होगी शुरू, एक बार फिर करीब आएंगे अरमान और अभिरा

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment