Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

BB 19, गौरव खन्ना ने जीता पहला टिकट टू फिनाले:सीजन के आखिरी कैप्टन भी बने; 7 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

11 months ago

9

0

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। घर में अब केवल 8 सदस्य ही बचे हैं। ऐसे में जल्द ही ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क भी दिखाया जाएगा। बिग बॉस खबरी के मुताबिक, पहला ‘टिकट टू फिनाले’ गौरव खन्ना को मिल चुका है। इसके अलावा वह घर के कैप्टन भी बन गए हैं। दरअसल, बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट देने वाले द खबरी ने अपने सोशल मीडिया पर टिकट टू फिनाले के विजेता का नाम गौरव खन्ना बताया। उनके अनुसार, गौरव फिनाले वीक में एंट्री करने वाले पहले सदस्य बन गए हैं और बिग बॉस 19 के आखिरी कैप्टन भी। इसके साथ ही उन्हें एक खास पावर भी मिली है। पहले वह नॉमिनेटेड थे, लेकिन फिनाले का टिकट मिलने के बाद वह सुरक्षित हो गए हैं और उन्हें ग्रैंड फिनाले में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। कैसे शुरू हुआ 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस खबरी के मुताबिक न सिर्फ विनर का नाम घोषित किया गया है, बल्कि यह भी बताया गया कि कैसे टिकट टू फिनाले टास्क की शुरुआत हुई। दरअसल, बिग बॉस ने गार्डन एरिया में 'वेल ऑफ डेस्टिनी' खोला। यह एक जादुई कुआँ है, जो सिर्फ उसी को तोहफा देगा, जो इसे खुश रखेगा। टास्क के कुछ नियम भी होंगे। एक स्टिक को कंधे पर रखना है और दोनों सिरों पर दो बोतलें होंगी। एक में लाल रंग का पानी और दूसरी में हरे रंग का पानी। चलते रहना जरूरी है और किसी भी तरह से रुकने की अनुमति नहीं है। हर कंटेस्टेंट को स्टिक का परफेक्ट बैलेंस बनाए रखना होगा। अगर लाल रंग का पानी बिखर जाता है और हरे रंग की लाइन तक पहुँच जाता है, तो वह सदस्य एलिमिनेट हो जाएगा। कुल तीन राउंड खेले जाएंगे और हर राउंड में एक सदस्य आउट होगा। टास्क के अंत तक जो भी सदस्य अपना लाल रंग का पानी बचाकर रखेगा, वही टिकट टू फिनाले का विनर होगा।
Click here to Read More
Previous Article
252 करोड़ ड्रग्स केस:दूसरे समन के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरी एंटी नारकोटिक्स दफ्तर पहुंचे; सिद्धांत कपूर से पुलिस ने पूछे थे 11 सवाल
Next Article
'धुरंधर' के ट्रेलर पर पाकिस्तानियों ने दिया रिएक्शन:बोले- इंडिया वालों ने फिल्म बना ली, हमसे तो पूछते; 5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment