Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका

1 month ago

How To Permanently Get Rid Of Pigeons From Balcony: अगर आप शहर में रहते हैं, तो ये नजारा आपके लिए नया नहीं होगा, बालकनी की रेलिंग, खिड़कियों या एसी पर बैठे कबूतर. देखने में भले ही ये शांत लगें, लेकिन धीरे-धीरे ये बड़ी परेशानी बन जाते हैं. कबूतरों की बीट दीवारों और फर्श को गंदा कर देती है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी हो सकते हैं. इतना ही नहीं, ये छोटी-छोटी जगहों में घोंसला बना लेते हैं और एक बार आना शुरू कर दें, तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. लगातार आवाज, गंदगी और पंखों का फैलना घर की शांति बिगाड़ देता है.

अच्छी बात ये है कि कबूतरों को भगाने के लिए आपको कोई महंगा या नुकसानदायक तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर आप अपनी बालकनी को साफ और कबूतरों से मुक्त रख सकते हैं.

कैसे भगा सकते हैं कबूतरों को? 

होम टिप्स के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट के अनुसार, बर्ड स्पाइक्स और नेट्स पहले नम्बर पर आता है. ये आजकल सबसे असरदार उपायों में से एक हैं. स्पाइक्स प्लास्टिक या मेटल की नुकीली स्ट्रिप्स होती हैं, जिन्हें रेलिंग या खिड़की पर लगाया जाता है ताकि कबूतर वहां बैठ ही न सकें. वहीं, अगर आप पूरी तरह से कबूतरों की एंट्री रोकना चाहते हैं, तो बालकनी में नेट लगवाना सबसे बेहतर विकल्प है. अच्छी बात यह है कि ये तरीके पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाते, सिर्फ उन्हें दूर रखते हैं.

चमकदार चीजों का इस्तेमाल

दूसरा आसान तरीका है चमकदार चीजों का इस्तेमाल. कबूतर ऐसी चीज़ों से दूर रहते हैं जो चमकती हों या हिलती-डुलती हों. आप पुराने सीडी, एल्युमिनियम फॉयल या चमकीले रिबन बालकनी में टांग सकते हैं. हवा के साथ इनकी हरकत और रोशनी का रिफ्लेक्शन कबूतरों को भ्रमित करता है और वे पास नहीं आते. चाहें तो विंड चाइम्स भी लगा सकते हैं, जो दिखने में अच्छे लगते हैं और काम भी करते हैं.

तेज गंध का इस्तेमाल

तीसरा उपाय है तेज गंध का इस्तेमाल.  कबूतरों को तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप बालकनी के किनारों पर हल्का सा मिर्च पाउडर या काली मिर्च छिड़क सकते हैं. इसके अलावा लहसुन या सिरके का पानी बनाकर स्प्रे करना भी कारगर रहता है. ये उपाय इंसानों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन कबूतरों को दूर रखते हैं. सके साथ ही सबसे जरूरी बात है साफ-सफाई और खाने से दूरी. अगर आपकी बालकनी में खाना या दाने गिरते हैं, तो कबूतर बार-बार वहीं आएंगे. इसलिए ध्यान रखें कि वहां कोई खाने की चीज न हो. इसके साथ ही गमले, पुराने डिब्बे या ऐसी चीज़ें हटा दें, जहां वे घोंसला बना सकें.

इसे भी पढ़ें-Oil Wells Ocean: क्या समुद्र में भी होते हैं तेल के कुएं, जानें यहां से कैसे निकाला जाता है तेल

मोशन सेंसर या साउंड डिवाइस

अगर समस्या ज्यादा बढ़ गई है, तो आप मोशन सेंसर या साउंड डिवाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइस कबूतर के आते ही आवाज़ या हलचल पैदा करते हैं, जिससे वे डरकर भाग जाते हैं. कबूतरों को भगाने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाना जरूरी नहीं है. सही तरीकों से आप अपनी बालकनी को साफ, शांत और सुरक्षित रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-History Of Hormuz: क्या होर्मुज स्ट्रेट में भी रहते थे लोग तो कहां गए, उन्होंने क्यों छोड़ दिया अपना यह ठिकाना?

Click here to Read More
Previous Article
TCS Nashik News: जरूरतमंदों को बनाया शिकार, यौन शोषण और टारगेटेड धर्मांतरण के सनसनीखेज आरोप
Next Article
Tips To Keep Curd Fresh Longer: ऐसे जमाएंगे तो कभी खट्टा नहीं होगा दही, जान लें ट्रिक

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment