Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बी प्राक के घर आया नन्हा मेहमान:एक बार फिर पिता बने सिंगर; जानिए क्या रखा बेटे का नाम

7 months ago

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक ने शुक्रवार को अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। बी प्राक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर कर यह खुशखबरी दी। पोस्ट में बताया गया कि उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ है। उन्होंने लिखा कि इस खुशी के पल में पूरा परिवार बहुत खुश है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि उनके बेटे का जन्म भगवान की कृपा से हुआ है और इससे उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया। कपल ने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा। उन्होंने बताया कि इस नाम का मतलब है “दोबारा जन्म”, यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर। जैसे ही कपल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी, इसके बाद कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने बी प्राक और उनकी पत्नी को बधाई देते हुए लिखा, “वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई यह सच में कान्हा का आशीर्वाद है।” पंजाबी सिंगर हार्डी संधू की पत्नी जेनिथ सिद्धू और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी कपल को बधाई दी। सिंगर की शादी साल 2019 में हुई थी बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी। इसके अगले साल वे पहली बार बेटे के माता पिता बने। साल 2022 में उनके घर दूसरे बेटे का जन्म होने वाला था, लेकिन उस बच्चे का निधन 10 जून को जन्म के समय ही हो गया था। सिंगर ने अपने उस नवजात बेटे का नाम 'फजा' तय किया था। प्रतीक बच्चन उर्फ बी प्राक पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने मन भर्र्या, बेशर्म रंग, राता लम्बियान और फिलहाल जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन:लंबे समय से थे बीमार, 225 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
Next Article
फंदे से झूलती मिली मॉडल विवेका बाबाजी की लाश:बहन से कहा, दूर जा रही हूं, ख्याल रखना; सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड को लिखा- तुमने मुझे मार दिया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment