Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अवोर की तीन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.23 लाख:5kWh बैटरी के साथ फुल चार्ज पर 260km चलेगी, 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर

3 days ago

गुजरात आधारित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्टार्ट-अप अवोर ने भारतीय बाजार में एक साथ तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने अपने डेब्यू लाइनअप के तहत EX1, EX2 और EX2S मॉडल को बाजार में उतारा है। इनकी शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपए रखी गई है। तीनों ही बाइक्स का बेसिक डिजाइन एक जैसा है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी, ड्राइविंग रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं। कंपनी ने इनकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ₹799 का टोकन अमाउंट देकर इन्हें बुक किया जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में 5kWh बैटरी के साथ फुल चार्ज पर 260km की रेंज और 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है बाइक कंपनी के अनुसार, EX 2S वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 260 किमी तक की IDC सर्टिफाइड रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है। EX 2 वेरिएंट 255 किमी की रेंज देता है, जबकि एंट्री-लेवल EX 1 वेरिएंट 160 किमी की रेंज के साथ आता है। यह मोटरसाइकिल अवोरे की स्वदेशी AVORE सोर्स टेक्नोलॉजी और AVR इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे पिछले तीन वर्षों में विकसित किया गया है। 120 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए कंपनी ने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, मोटर, मोटर कंट्रोलर, ऑनबोर्ड चार्जर और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे प्रमुख सिस्टम के लिए 120 से अधिक बौद्धिक संपदा (IP) आवेदन फाइल किए हैं। EX में रेयर-अर्थ-फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो वेरिएंट के आधार पर 7.5 kW से 10.5 kW की पावर पैदा करती है। सभी वर्जन 250 Nm का पीक व्हील टॉर्क जनरेट करते हैं। फीचर्स और चार्जिंग क्षमता इस मोटरसाइकिल में इंटीग्रेटेड मोटर-एंड-स्विंगआर्म पावरट्रेन, 1,500W का ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर, मैनुअल और ऑटोमैटिक राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसमें कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम और AI-पावर्ड राइडर असिस्टेंट जैसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इसे सामान्य घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। बैटरी 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब दो घंटे लेती है और फुल चार्ज होने में लगभग चार घंटे का समय लगता है। गुजरात में है मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अवोरे इलेक्ट्रिक के संस्थापक प्रियंक राखोलिया ने कहा कि उनका लक्ष्य हर भारतीय के लिए विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को सुलभ बनाना है। कंपनी गुजरात के छतराल में 1,50,000 वर्ग फुट की सुविधा में वाहनों का निर्माण करती है, जिसकी उत्पादन क्षमता 15,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रति माह है। यह मोटरसाइकिल AIS 156 और AIS 038 सुरक्षा मानकों का पालन करती है और इसके साथ पांच साल या 60,000 किमी की बैटरी वारंटी दी जा रही है।
Click here to Read More
Previous Article
मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे
Next Article
रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ आएगा:7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, संभावित कीमत ₹30000

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment