Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई:ट्रेडिशनल लुक में दिखे अर्जुन, सेरेमनी में सोनम और शनाया भी पहुंचीं

8 months ago

डायरेक्टर बॉनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर की सगाई गुरुवार को हुई। 2 अक्टूबर को बॉनी कपूर के घर पर करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक निजी समारोह आयोजित किया गया। बोनी कपूर अपनी बेटी की सगाई पार्टी में सिंपल ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। वहीं, फंक्शन के दौरान अर्जुन कपूर ने ट्रेडिशनल शेरवानी पहनी थी। अर्जुन ने बाहर मौजूद पैपराजी से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "बारिश भी हो रही है। आप लोग शांत रहो। ज्यादा लोग नहीं हैं, केवल घर के सदस्य हैं। बिल्डिंग वालों के अपने नियम हैं। आप लोग शांति से रहो, ज्यादा आवाज मत करो।" सोनम कपूर भी सगाई में आईं, पैपराजी को इग्नोर किया एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि, उन्होंने इस खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया। अंशुला की सगाई में सोनम भी नजर आईं। पार्टी में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर भी स्टाइलिश लुक में पहुंचे। हर्ष ने कैजुअल आउटफिट पहना और पोज दिए, जबकि रिया ब्लैक प्रिंटेड काफ्तान में आईं, लेकिन पैपराजी के कई बार पूछने के बावजूद पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चली गईं। महीप कपूर अपने बेटे जहान और बेटी शनाया के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने डार्क रेड सूट और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी पहनी थी। अंशुला 2022 से रोहन के साथ रिलेशनशिप में हैं वहीं, इससे पहले रोहन ने जुलाई के महीने में अंशुला को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में प्रपोज किया था। जिसके बाद अंशुला ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "हम एक ऐप पर मिले। एक मंगलवार रात 1:15 बजे बात शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक चली। तीन साल बाद मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क के सामने, उन्होंने प्रपोज किया। भारत समय के अनुसार ठीक 1:15 बजे और दुनिया जैसे कुछ देर के लिए रुक गई… मैंने हां कहा।" कपल ने अभी तक शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों की शादी दिसंबर में हो सकती है। अंशुला कपूर गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं
Click here to Read More
Previous Article
'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से सलमान की नई तस्वीर:आर्मी ड्रेस में फैन के साथ सीरियस लुक में नजर आए एक्टर
Next Article
जुबीन गर्ग मौत केस-सिंगापुर ने भारत को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी:असम पुलिस ने संगीतकार शेखर और सिंगर अमृतप्रभा को अरेस्ट किया, अब तक 4 गिरफ्तार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment