Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:कहा- इसे खत्म कर रहा हूं; अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे

5 months ago

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। प्लेबैक सिंगिंग में गानों की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में होती है। बाद में इसे फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस पर फिल्माया जाता है। यानी आवाज सिंगर की होती है, एक्टर-एक्ट्रेस इस पर लिप्सिंग करते हैं। अरिजीत के करीब बोले- बहुत सोचकर लिया फैसला अरिजीत सिंह के करीबी और सयोनी गाने के कंपोजर अंजन भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि अरिजीत ने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय तक विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे। कंपोजर ने अरिजीत सिंह के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर भी बात की है। प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर क्या करेंगे अरिजीत सिंह कई सेलेब्स ने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर दिया रिएक्शन अरिजीत सिंह की पोस्ट में कई सेलेब्स पोस्ट कर उनके इस ऐलान पर रिएक्शन दिया है। सिंगर बी-प्राक ने लिखा, जिंदगी भर का फैन। वहीं सिंगर और रैपर रफ्तार ने कमेंट कर लिखा, सदियों में एक। सिंगर सोना मोहापात्रा बोलीं- ये आजादी है अरिजीत सिंह के ऐलान के बाद सिंगर सोना मोहापात्रा ने इंडस्ट्री पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अरिजीत सिंह, प्लेबैक सिंगिंग से थोड़ा पीछे हटना किसी विदाई से ज्यादा आजादी, आत्म-अभिव्यक्ति और नई संभावनाओं में आने जैसा लगता है। मैं यह अनुमान नहीं लगा रहा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मुझे यकीन है कि कारण बेहद निजी और पूरी तरह जायज होंगे। असल मायने चुनाव के हैं। उनसे पहले किसी ने इस रास्ते की कल्पना भी नहीं की थी, खुद के लिए जगह बनाने के लिए एक कदम पीछे हटना। पहले अपने लिए, खोजने के लिए, रचने के लिए, और अपनी शर्तों पर अपने ही गीत गाने के लिए।" आगे उन्होंने लिखा, "और हां, चाहे जानबूझकर हो या नहीं, इससे नए उभरते सुरों के लिए जगह बनेगी, उन आवाजों के लिए जो आज सिर्फ डेमो में “स्क्रैच सिंगर्स” बनकर रह जाती हैं। उन गानों के लिए जिन्हें उन्हें कभी गाने का मौका नहीं मिलता। ईमानदारी से कहें तो यह इंडस्ट्री “जीरो-रिस्क” फॉर्मूलों पर चलती है। निर्माता एक ही आवाज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, डेमो सिंगर्स को बिल्कुल भुगतान नहीं करते, और कई बार दो दशकों तक काम करने के बाद भी ज्यादातर स्थापित गायकों को सिर्फ “मौके” का लालच देकर भुगतान से बचते रहते हैं।" सोना ने आगे कहा, "वे 10 आवाजें आजमाते हैं, इस थकाने वाली प्रक्रिया में म्यूजिक डायरेक्टर को निचोड़ देते हैं, और फिर अंत में अरिजीत से रिकॉर्ड कराते हैं और सब मिलकर इस शोषणकारी चक्र को जिंदा रखते हैं, क्योंकि यह सुविधाजनक है, सही इसलिए नहीं कि यह सही है। तो यह चुनाव? यह साहसिक है।यह उदार है।यह सबसे अच्छे तरीके से व्यवस्था को झकझोर देने वाला है।" कई कारणों से विवादों में रहे हैं सिंगर सलमान खान से हुआ विवाद, सुल्तान फिल्म से हटाए गए साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड में सिंगर अरिजीत सिंह गाने- क्योंकि तुम ही हो... के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इस समय सलमान खान और रितेश देशमुख स्टेज पर मौजूद थे, जो लगातार सिंगर से मजाक कर रहे थे। मंच पर आकर अरिजीत ने कहा, 'आप लोगों ने सुला दिया।' इस पर सलमान ने कहा था, 'इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो ऑडियंस सोएगी ही।' अरिजीत बिना जवाब दिए स्टेज से उतर गए, लेकिन उनके बाद इसी गाने 'तुम ही हो' के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन ने अरिजीत की बेइज्जती का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'तुम ही हो गाने ने लोगों को सुलाया नहीं, जगाया है।' इस पर सलमान ने फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'अरे आपके सिंगर सोते-सोते आए हैं।' जवाब में मिथुन ने कहा, 'अरिजीत ने बहुत सब्र से गाया है और ये सब्र म्यूजिक इंडस्ट्री की जरूरत है।' पहले तो सलमान मिथुन की पैंट पर चिपका हुआ एक कागज का टुकड़ा निकालते हैं और उनका भी मजाक बनाते हैं। इस पर मिथुन ने जवाब दिया, 'आप 6 घंटे बैठाकर रखते हो, इसलिए ये होता है।' उनकी बात पर सलमान हंसते-हंसते रुक जाते हैं और फिर गुस्से में चिल्लाकर कहते हैं, 'हो गया तुम्हारा अब निकलो।' इस पर मिथुन ने कहा था- 'मैं नहीं डरा।' दोनों के बीच अनबन देखकर वहां हर कोई सीरियस हो गया था। अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए गाना गाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया। खबर मिलने के बाद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान से माफी मांगी और विनती की कि उनका गाना फिल्म से न हटाया जाए। हालांकि माफी का कोई असर नहीं हुआ। अब हो चुकी है सलमान-अरिजीत की सुलह 'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कॉमेडियन रवि गुप्ता बतौर होस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सलमान से कहा कि उन्हें यहां आने में डर लग रहा था क्योंकि उनकी शक्ल अरिजीत सिंह से काफी मिलती है। इस पर सलमान हंस पड़े और कहा, अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो मिसअंडरस्टैंडिग थी और वो गलतफहमी मेरी साइड से हुई थी। गेरुआ सॉन्ग पर हुआ विवाद कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान अरिजीत सिंह ने फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ गाया था। उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इसके कुछ दिनों बाद अरिजीत सिंह के कुछ कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी गेरुआ रंग से डर गईं। इसके बाद अरिजीत ने विवाद पर कहा था, 'एक रंग को लेकर इतना विवाद। गेरुआ रंग संन्यासियों का होता है। स्वामी जी (विवेकानंद) का है। अगर उन्होंने सफेद पहना होता तो क्या सफेद रंग पर भी विवाद होता?' हालांकि बाद में पार्टी की तरफ से सफाई दी गई कि कॉन्सर्ट G-20 समिट के चलते कैंसिल किए गए, गाने या उसके बोल के लिए नहीं। एक नजर अरिजीत सिंह के करियर पर 25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ था। उनकी मां शास्त्रीय गायिका और मौसी तबला वादक थीं। बचपन से ही उनकी रुचि गायिकी में थी। शास्त्रीय संगीत सीखने के बाद अरिजीत सिंह ने 18 साल की उम्र में साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। अरिजीत ये शो नहीं जीत सके, हालांकि उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म सांवरिया का गाना यूं शबनमी ऑफर किया था। अरिजीत ने ये गाना गाया, हालांकि कुछ बदलाव के चलते उस गाने से सिंगर रिप्लेस करवा दिया गया। आगे उन्होंने बतौर बैकग्राउंड सिंगर काम किया। गोलमाल 3, क्रूक, एक्शन रीप्ले जैसी फिल्मों में म्यूजिक कोलेबोरेशन के बाद अरिजीत सिंह ने मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत करने चला है से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें एजेंट विनोद का गाना राब्ता मिला। ये गाना भी हिट रहा और अरिजीत ने समय के साथ बेहतरीन गाने देते हुए स्टारडम हासिल किया। अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं। अरिजीत सिंह को पहला नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में पद्मावत के गाने बिनते दिल के लिए और दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए मिला है। साल 2015 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। अरिजीत सिंह के शुरुआती बेस्ट गाने
Click here to Read More
Previous Article
UGC कानून को मनोज मुंतशिर ने कहा काला कानून:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील, कहा- एक को खुश करने के लिए दूसरे को थप्पड़ मत मारो
Next Article
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर जारी:मेकर्स का दावा- मुद्दा पहले से ज्यादा गंभीर, 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment