Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अर्जुन कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका को किया बर्थडे विश:फोटो के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा – आगे बढ़ती रहो, मुस्कराती रहो

7 months ago

एक्टर अर्जुन कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका के 52वें जन्मदिन के मौके पर तस्वीर के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे मलाइका, आगे बढ़ती रहो, मुस्कराती रहो और हमेशा आगे बढ़ती रहो…” अरबाज खान से तलाक के कुछ साल बाद मलाइका की अर्जुन कपूर के नजदीकियां सुर्खियों में आई थीं। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों को कई बार पब्लिक इवेंट्स देखा गया। बाद में दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। वहीं, 2024 में अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘सिंगल’ बताया और लिखा कि अब वह अपनी आत्म-खोज (self-discovery) की यात्रा पर हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। अर्जुन से पहले मलाइका, अरबाज खान के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने 1998 में शादी की थी। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। हालांकि 2017 में अरबाज और मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक लिया। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं, लेकिन अपने बेटे की वजह से अब भी जुड़े हुए हैं। अरबाज और मलाइका अपने बेटे अरहान की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सुशांत का परिवार:कोर्ट में चुनौती देने का किया फैसला, रिया चक्रवर्ती को मिली थी क्लीन चिट
Next Article
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं राम चरण:पत्नी उपासना की गोद भराई हुई, चिरंजीवी भी साथ नजर आए, दिवाली के मौके पर की अनाउंसमेंट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment