Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अपडेटेड बजाज पल्सर 220F भारत में लॉन्च:स्पोर्टी बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ 40kmpl का माइलेज, कीमत ₹1.28 लाख

5 months ago

बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपडेटेड 2026 पल्सर 220F को लॉन्च कर दिया है। स्पोर्टी बाइक अब 4 नए कलर्स में अवेलेबल है और इसमें डुअल-चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.28 लाख रखी गई है। अपडेटेड मॉडल पुरानी 220F से ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहा है, लेकिन इंजन और बेसिक मैकेनिक्स वही रखे गए हैं। बाइक ARAI सर्टिफाइड माइलेज 40kmpl है। न्यू डिजाइन ग्राफिक्स के साथ 2 नए कलर ऑप्शन नई 2026 बजाज पल्सर 220F का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ छोटे-मोटे अपडेट्स किए गए हैं। ये एक सेमी-फेयर्ड स्पोर्टी बाइक है, जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, चंकी एग्जॉस्ट एंड कैन और फेयर्ड-माउंटेड ORVMs (रियरव्यू मिरर्स) हैं। प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और फ्रंट फेस पहले जैसा ही एग्रेसिव लुक वाला है। सिंगल-पीस स्प्लिट सीट्स और रियर स्प्लिट ग्रैब रेल भी दिए गए हैं। ग्राफिक्स को रिफ्रेश किया गया है, जो फ्यूल टैंक पर ज्यादा डोमिनेंट लगते हैं। 4 नए कलर ऑप्शन्स हैं, जिसमें ब्लैक चेरी रेड, ब्लैक इंक ब्लू, ब्लैक कॉपर बेज (सभी ब्लैक बेस पर रेड/ब्लू/कॉपर ग्राफिक्स के साथ) और ग्रीन लाइट कॉपर (डार्क ग्रीन बेस पर कॉपर-ग्रे ग्राफिक्स) शामिल है। इनमें से दो नए कलर्स ब्लैक बेस पर रेड-ग्रे और कॉपर-ग्रे ग्राफिक्स वाले हैं। परफॉर्मेंस: 20.4hp पावरफुल इंजन और टॉप स्पीड 136kmph पल्सर 220F के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 220cc की सिंगल सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड है, जो 8500 rpm पर 20.4hp की पावर और 7000rpm पर 18.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 136kmph तक जाती है, जो सिटी और हाईवे दोनों के लिए ठीक है। फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो बाइक का सर्टिफाइड माइलेज 35-40 kmpl है, लेकिन रियल-वर्ल्ड में 32-38kmpl मिल सकता है। फीचर: डुअल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी पल्सर 220F की सबसे बड़ी बात इसका नया सेफ्टी सिस्टम है। अब इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड आता है, जो ब्रेकिंग के दौरान व्हील्स को लॉक होने से बचाता है। ये फीचर खासतौर पर रेन या वेट रोड पर राइडिंग को सेफ बनाता है। इसके अलावा, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है। इससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल रिसीव-रिजेक्ट, मिस्ड कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। एक घड़ी और DTE (डिस्टेंस टू एंप्टी) डिस्प्ले भी है, जो फ्यूल मैनेजमेंट में मदद करता है। फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। हार्डवेयर: ब्रेक्स, सस्पेंशन और टायर्स सेफ्टी को मजबूत बनाने के लिए ब्रेक्स में आगे 280mm डिस्क और पीछे 230mm डिस्क लगे हैं, दोनों पर डुअल-चैनल ABS। सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे फाइव-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक्स हैं, जो रोड बंप्स को अच्छे से हैंडल करते हैं। 17-इंच अलॉय व्हील्स पर आगे 90/90-17 और पीछे 120/80-17 सेक्शन के टायर लगे हैं। ये सेटअप स्पोर्टी हैंडलिंग देता है, लेकिन हेवी लोड पर थोड़ा सॉफ्ट फील हो सकता है।
Click here to Read More
Previous Article
ग्रेवाइट नाम से आएगी निसान की सब-4 मीटर MPV:7-सीटर कार में 360° कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स, मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी
Next Article
कोहरे में 110 गाड़ियां टकराईं, 15 लोगों की मौत:ड्राइव से पहले चेक करें ये चीजें, गाड़ी चलाते समय बरतें 8 सावधानियां

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment